भक्तों में तेरे भगवन् मुझको भी बिठाना

0
10

भक्तों में तेरे भगवन् मुझको भी बिठाना

तर्ज: ओ मुड़ के जानेवाले ज़रा

भक्तों में तेरे भगवन् मुझको भी बिठाना
अज्ञान के अन्धकार में तू ज्योत जलाना ॥ भक्तों में तेरे…

तंग आ चुका हूँ पाप के भारी बोझ से
इन पाप कर्मों ये प्रभु तू दूर हटाना ॥ भक्तों में तेरे…

मंजिल ही नहीं पास मेरे राही दूर का
गर भूल जाऊँ राह तो तू राह दिखाना ॥ भक्तों में तेरे…

आशा लिए पाने तुझे आया तेरी शरण
शरणागत को मँझधार से तू पार लगाना ॥ भक्तों में तेरे…