जब से प्रभु मेरे मन आए

0
7

जब से प्रभु मेरे मन आए

तर्ज: हाय रे वा दिन क्यूँ ना आए

जब से प्रभु मेरे मन आए
तू तू तू ही तू मन गाए ॥

जब से मैं तेरे चरणों में आया
दुःख दूर हुए सुख पाए । जब से प्रभु…

मन रहा प्यासा दरस को तेरे
प्यास बुझाऊँ बढ़ जाए ॥ जब से प्रभु…

विनय अब यही मेरी, भक्ति में तेरी
मेरा तन मन रंग जाए ॥ जब से प्रभु…