तेरा उपकार ऋषि दिल से भुलाया न गया

0
9

तेरा उपकार ऋषि दिल से भुलाया न गया

तर्ज: हमसे आया ना गया तुमसे

तेरा उपकार ऋषि दिल से भुलाया न गया
तेरे बलिदान का ऋण हमसे चुकायान गया ॥ तेरा उपकार…

कौम गर्दिश में लुटेरो ने की थी मनमानी
घोर अज्ञान से थी वेद ज्ञान की हुई हानि
ऋषि से आर्य बचा हमसे बचाया ना गया ॥ तेरा उपकार…

जख्म खा के ऋषि ने जख्म भरे दुनियाँ के
जलती ज्वाला से बचाया ऋषि ने सतियों को
दया सागर जो बहा हम से बहाया ना गया ॥ तेरा उपकार…

सम्प्रदायाओं में बँटा बेड़ियों से जकड़ा देश
लोभी पाखण्डी पहने थे भेड़ियों के भेष
ऋषि के देश बचा हमसे बचाया ना गया ॥ तेरा उपकार.

उजले वेदों का उजाला था गया धुन्ध की ओर
लाए ऋषि वेदों के उजले प्रकाश पुञ्जकी ओर
जो वेद नाद बजा हमसे बजाया ना गया ॥ तेरा उपकार..

दया को मार सके ना जहर के वो प्याले
मुँह पे शत्रुओं के पड़े पश्चाताप के ताले
दया का महल बना हमसे बनाया ना गया ॥ तेरा उपकार…