महर्षि कपिल प्रणीत
सांख्य दर्शन
स्वामी ब्रह्ममुनि विद्यामार्तण्ड कृत भाष्य सहित
पढ़ने का अवसर
अध्यापक – मुनि सत्यजित् जी
प्रारम्भ – 25 जुलाई 2025 से
समय – प्रातः 10.30 से 11.45
आवेदन लिंक – https://forms.gle/qULeUABtsLj5qk5CA
वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड़ में आगामी 25 जुलाई 2025 से सांख्य दर्शन का अध्यापन प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसमें अभ्यर्थियों को स्वामी ब्रह्ममुनि विद्यामार्तण्ड कृत भाष्य सहित महर्षि कपिल प्रणीत सांख्य दर्शन के अध्ययन का अवसर रहेगा। इस मध्य अभ्यर्थी आश्रम में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ, सत्संग-प्रवचन का, विभिन्न सामयिक शिविरों का व आश्रम के शान्त शुद्ध प्राकृतिक वातावरण में आध्यात्मिक चेतना व साधना के लिए अनुकूल परिवेश का सहज लाभ भी ले सकेंगे।
किसी भी वय के पुरुष व 50 वर्ष से अधिक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण निःशुल्क, निवास-भोजन व्यय देय। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
*ऑनलाइन पंजीकरण करने पर अध्येताओं के लिए बने व्हाट्सएप समूह में जोड़ा जाएगा, जहां कक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं शंकाओं का श्रद्धेय मुनि जी के द्वारा समाधान प्राप्त करने का अवसर रहे
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










