जाओ रण में सजन सेना याद करै

0
9

जाओ रण में सजन सेना याद करै

जाओ रण में सजन सेना याद करै,
होके मन में मगन सेना याद करै।। टेक ।।

क्षत्राणी हूं जानती हूं क्षात्र धर्म पालूंगी,
आपके विचारों के सांचे में खुद को ढालूंगी,
संभालूंगी जीवन सैना याद करै।।1।।

जंग जीत जाओगे तो दिवाली मनाऊंगी,
डर कर भाग आओगे तो मुंह न दिखाऊंगी,
जलाऊंगी यह तन सेना याद करै।।2।।

मेरी तरफ से निश्चित आप होकर जाइये,
हो रही है देर प्रेमी समय न गंवाइये,
हंसाइये न दुश्मन सेना याद करै ।।3।।