धन्य भाग्य हैं हमारे
धन्य भाग्य हैं हमारे,
श्रीमान जी पधारे।
म्हारे द्वार पै,
स्वागत आपका हृदय से बार-बार है।।
समय यह सुहाना बड़ी शुभ घड़ी है,
स्नेहमयी दृष्टि सबकी आप पै पड़ी है,
बैठो यह लो सादर आसन
पैर मुंह धो करो आचमन,
जल तैयार है, स्वागत आपका…
मधुपर्क दही शहद मिलाकर,
खाओ इसे पहले औरों को खिलाकर,
इस भावना को लिये छींटे सात बार दिये,
सद्व्यवहार है स्वागत आपका…
गोदान यह वर के लिये है,
उत्तम साधन घर के लिये है,
किया पिता ने कन्या दान,
साखो चार सुन्दर गान,
शुभ संस्कार है स्वागत आपका…
पुलकित हृदय खुशी ना समाती,
धन्य भाग्य म्हारे आये बराती,
प्रेमी हृदय के उद्गार,
व्यक्त करें किस प्रकार,
खुशी अपार है स्वागत आपका…










