दिल में छिपाकर मौत का सामान सो गये
दिल में छिपाकर मौत का सामान सो गये
आज मेरे देश के नौजवान सो गये,
नौजवान सो गये।।
भूले कहानी बाग की उस जलियावाले की
ऊधमसिंह की भूलकर दास्तान सो गये ।।1।।
भूले भगतसिंह वीर को शेखर की जवानी
भेंट में लाखों की देकर जान सो गये, नौजवान…।।2।।
भूले पाकिस्तान का वह खूनी नजारा
देखकर आंखों से खुद अपमान सो गये,
जवान सो गये।।3।।
जागो ए शोभाराम दशा अपनी संभालो
भूलकर क्यों आन बान शान सो गये,
नौजवान सो गये…।।4।।










