यदि अखण्ड भारत देश हमारा होता
यदि अखण्ड भारत देश हमारा होता
तो कितना अच्छा होता,
तो कितना अच्छा होता
हर एक व्यक्ति को प्राणों से प्यारा होता
तो कितना अच्छा होता
तो कितना अच्छा होता।। टेक ।।
देश में रह रहे हैं देश से कुछ प्यार नहीं
माझी थक गया पर नाव लगती पार नहीं
मिलकर नाव को उस पार जो उतारा होता
तो कितना अच्छा होता,
तो कितना अच्छा होता ।।1 ।।
लाशें सड़तीं ना, ना खून की धारा बहती
आग लगती ना कहीं देवियां ना दुख सहती
बेदर्दी से नहीं बच्चों को ना मारना होता
तो कितना अच्छा होता
तो कितना अच्छा होता।।2।।
चीन के अफीमची न भूमि को दबा पाते
एक हुंकार में गोवा से पुर्तगाली जाते
बर्मा लंका व पाकिस्तान ना न्यारा होता
तो कितना अच्छा होता
तो कितना अच्छा होता ।।3।।
प्रेम के सूत्र में बंध करके नर-नारी रहते
स्रोत आनन्द के इस देश के घर-घर बहते
जो शोभाराम बुराइयों से किनारा होता
तो कितना अच्छा होता
तो कितना अच्छा होता।।4।।










