आप गाना सुन रहे हो

0
8

आप गाना सुन रहे हो

आप गाना सुन रहे हो, दिल बहलाने के लिए
मैं सुनाऊं रागनी आंसू बहाने के लिए।।
हस्तनापुर दरबार का तुमको सुनाऊं राग मैं
अपना घर जो अपने हाथों फूंककर गये आग में
ऋषियों के सिद्धान्त से खेले दिखाऊं फाग में
मस्तक पर जो लग गये कैसे छिपाऊं दाग में
सभा लगी कुल की वधू नंगी नचाने के लिये॥1॥

या सुनोगे रागनी भारत के युद्ध के बाद की
योद्धा और विद्वान टूले गोद में प्रमाद की
स्वार्थियों ने मत-मतान्तरों की शुरु बुनियाद की
वाम मार्ग पर सुनाई थी न वैदिक नाद की
हवन में गोमांस मदिरा अंडे खाने के लिये।।2।।

या सुनाऊं भट कुमारिल आग में कैसे जला या
सुनाऊं स्वामी शंकर का हुआ मत खोखला या
सुनाऊं ईसाइयत का पौधा यहां कैसे पला या
सुनाऊं मोहम्मदी मत जगत में कैसे चला या
सुनाऊं भूल हिन्दुओं की पछताने के लिये ।।3।।

या सुनाऊं रागनी दाहर की भीषण आग की
या कहूं कश्मीर में इस्लाम के प्रचार की
गजनी के महमूद ने क्यों लूट सत्रह बार की
या सुनाऊं जयचंद पृथ्वीराज के परिवार की
हृदय विदारक रागनी रोने रुलाने के लिये ।।4।।

बिहार की घटना सुनो या बरबादी चित्तौड़ की
या सुनो घटना अमर सिंह और अर्जुन गौड़ की
या सुनोगे रागनी गैरत की और गठजोड़ की
मानसिंह की गद्दारी, प्रताप सिंह की मरोड़ की
रागनी तुमको सुनाऊं, होश आने के लिये ।।5।।

कालीचंद बंगाल की या रायगढ़ के पतन की
वीर बन्दा वैरागी, गुरु गोविन्द सिंह के मरण की
या सुनाऊं बीरबल-अकबर के उत्तर प्रश्न की
या सुनाऊं रागनी नलवा के शत्रु दमन की
जिसको गायें काबुली बच्चे डराने के लिये ।।6।।

या सुनाऊं रागनी अंग्रेजी शासन काल की
पौने दो सौ साल तक भर-भर के गाड़ी माल की
ले गये धन लूटकर, धनाढ्य, मां कंगाल की
खून से लाखों के यह भूमि लाल की हिस्से
भारत के किये लड़ने-लड़ाने के लिये ।।7।।

या सुनाऊं रागनी पंजाब की कोई आज की
सरगम नागाओं की या द्रविड़ की आवाज की
केन्द्र की या प्रान्तों की जायज नाजायज की
मत मतान्तरों की कहूं या कह दूं आर्य समाज की
बोलो शोभाराम है तैयार गाने के लिये ।।8।।