सादर आमंत्रण
अत्यंत हर्ष का विषय है
कि स्वामी विवेकानंद परिव्राजक – रोजड़, गुजरात से पधार रहे हैं,
जो आर्य समाज गोंडपारा की पावन भूमि पर
हम सभी साधकों को “स्वयं से परिचय”
योग-दर्शन के माध्यम से
आत्म-उन्नयन की ओर प्रेरित करेंगे।

स्वामी जी दर्शन योग महाविद्यालय में अपने अद्भुत ज्ञान और गूढ़ चिंतन के लिए विख्यात हैं,
जहाँ दूर-दूर से जिज्ञासु उनके सान्निध्य में दर्शन का अध्ययन करने आते हैं।
यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि
वे स्वयं इस विशेष कक्षा का संचालन करेंगे।
आइए, इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं
और आत्म-ज्ञान की इस यात्रा में सहभागी बनें।
आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में
अपने इष्ट-मित्रों सहित पधारें
और इस ज्ञान-गंगा में स्नान करें।
तिथि: 27जून से 29जून
कार्यक्रम का समय
प्रातःकाल – 8: 30 से 11 बजे तक
सायं काल – 7 से 9 बजे तक
स्थान: आर्य समाज, गोडपारा
सादर आपका स्वागत है
— आर्य समाज परिवार, गोंडपारा
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










