विवाह जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, और जब यह संस्कार समाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों तथा वेदमार्ग के अनुसार संपन्न हो, तो जीवन में स्थायित्व और शांति स्वतः आती है। इसी उद्देश्य को लेकर आर्य समाज संचार नगर, इंदौर विगत 21 वर्षों से सतत रूप से विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए हिन्दू सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है।
इस वर्ष, 44वाँ हिन्दू सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दिनांक 20 जुलाई 2025 (रविवार) को आयोजित होने जा रहा है।
स्थान
संतोष सभागृह, चरक हॉस्पिटल, रानी सती गेट, इंदौर (म.प्र.)
सम्मेलन की विशेषताएँ
- यह सम्मेलन सभी जातियों के अविवाहित, विधवा/विधुर, तलाकशुदा, एवं अधिक आयु के युवक-युवतियों के लिए खुला है।
- इच्छुक प्रतिभागी अपना बायोडाटा भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
- युवतियों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है।
- सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्वजातीय परिणय स्मारिका भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी सहायता से वे घर बैठे भी रिश्ते देख सकते हैं।
नोट : युवतियों का रजिस्टेशन निःशुल्क कराये।
आयोजक संस्था
आर्य समाज मंदिर
219, संचार नगर एक्सटेंशन, कनाड़िया रोड, इंदौर (म.प्र.) – 452016
📞 संपर्क: 9977957777
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










