धीरे-धीरे प्रभु नाम गायेंगे

0
16

धीरे-धीरे प्रभु नाम गायेंगे

धीरे-धीरे प्रभु नाम गायेंगे,
सुबह साम ध्यान लगाएंगे ।
गायत्री मन्त्र से बुलायेंगे,
बुलाके भूल फिर न जायेंगे ।
धीरे-धीरे प्रभु… ।।० ।।

वो सारे दुनियां का मालिक,
वो ही सबका पालक है,
वो ही सखा भ्राता है।
हृदय में उसे समायेंगे,
मुख से ओ३म् नाम गायेंगे ।।
धीरे-धीरे प्रभु… ।।१।।

विभु ही सारे जहां का,
वो ही सबका आधार है।
वो ही सबका रक्षक है।
श्रद्धा से उन्हें पुकारेंगे,
सुबह शाम उसे ध्यायेंगे ।
धीरे-धीरे प्रभु… ।।२।।

वो है परम दयालु,
आनन्दरस बरसाता है
वो ही मुक्ति का दाता है
प्रभु के गुण गुन गुनायेंगे,
गा के भूल फिर न जायेंगे ।
धीरे-धीरे प्रमु… ।। ३ ।।