भारत तेरे से सुन्दर तस्वीर किसकी थी।

0
10

भारत तेरे से सुन्दर तस्वीर किसकी थी।

भारत तेरे से सुन्दर
तस्वीर किसकी थी।
देवों का स्वर्ग ऐसी
तकदीर किसकी थी॥ टेक ॥
सबसे पहले ज्ञान की
फूटी जहां किरण।
तिब्बत बता दो पहले
जागीर किसकी थी॥1॥

रवि किरणों ने किया था
जहाँ पर प्रथम सवेरा।
ऊँची हिमालय जैसी
प्राचीर किसकी थी॥2॥

मनु की किताब से ही
इन्सां ने न्याय सीखा।
कानून ताजेरात हिन्द
तहरीर किसकी थी॥3॥

गौतम कपिल कणाद
मुनी व्यास पतञ्जली।
उनसे बढ़के ज्ञान की
तकरीर किसकी थी॥4॥

जग ने कभी हमारे
कदमों में बैठ करके।
हर गूढ़ तत्त्व समझे यहां
ये नजीर किसकी थी॥5॥

यूनान मिश्र रोम से
पहले हैं अक्लदां हम।
औषध क्या खाक तक भी
अक्सीर किसकी थी॥6॥

महाभारत होना यहां पर
भारत का था ये दुर्दिन।
मा समझाया कृष्ण ने था
तक्सीर किसकी थी॥7॥

हम अपनी गलतियों
से बेहाल हो गये हैं।
वर्ना बतादो दुनिया
रहेगीर किसकी थी॥8॥

सारे जहां ने लोहा माना
था जिसका जंग में।
चमकी थी दामिनी सी
शमशीर किसकी थी॥9॥

जिसने सुने थे नगमें
संगीत के वो झूमा।
आवाज में ये कर्मठ
तासीर किसकी थी॥10॥