वैदिक धर्म प्रचार का भव्य आयोजन : पड़री (बेल्थरा रोड)उ०प्र०

0
47

वैदिक धर्म प्रचार का भव्य आयोजन

कार्यक्रम स्थल – ग्राम पड़री (छोटा शिव मन्दिर प्रांगण), बेल्थरा रोड, बलिया
तिथि – 25, 26, 27 जून 2025


सम्माननीय ग्रामवासी भाइयों एवं बहनों,
वेद धर्म ही सृष्टि का मूल संविधान है। यह संपूर्ण मानव जाति का जीवन-दर्शन है और परमधाम (मोक्ष) की प्राप्ति का श्रेष्ठ साधन भी। आज के समय में जब धर्म के नाम पर अनेक मत-पंथ और अंधविश्वास समाज में व्याप्त हो गए हैं, तब वेद की सत्य वाणी को जन-जन तक पहुँचाना अति आवश्यक हो गया है।

इसी उद्देश्य को लेकर विगत कई वर्षों से ग्राम पड़री में वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 25 से 27 जून 2025 तक भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी वेदामृतानन्द सरस्वती जी (सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर, लखनऊ) का आगमन हो रहा है। उनके साथ क्षेत्रीय विद्वान –
पं० लालमणि शर्मा
डॉ० जितेन्द्र स्वाध्यायी
बहन गायत्री शर्मा
द्वारा वेद कथा, भजन, गीत एवं प्रेरणादायक प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे।


कार्यक्रम समय-सारणी

प्रत्येक दिन प्रातः 07:00 से 10:00 बजे तक – यज्ञ, भजन, प्रवचन
प्रत्येक दिन सायं 07:00 से 10:00 बजे तक – भजन, प्रवचन एवं शंका समाधान सत्र


महत्वपूर्ण निर्देश

  1. धर्म से संबंधित किसी भी विषय पर अपनी शंका आप लिखित रूप में दे सकते हैं।
  2. कार्यक्रम स्थल पर धूम्रपान, नशा आदि पूरी तरह वर्जित रहेगा।
  3. महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी।
  4. यजमान बनने के इच्छुक महानुभाव समय से पहले उपस्थित होकर अपना स्थान आरक्षित कर लें।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶