अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न : गुरुकुल चोटीपुरा,अमरोहा

0
19

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन : गुरुकुल चोटीपुरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर गुरुकुल चोटीपुरा में आज योग दिवस मनाया गया। योग दिवस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत योगा प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए निर्दिष्ट आसनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल चोटीपुरा की प्राचार्या डॉ सुमेधा जी एवं सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत जी ने सभी को योग दिवस पर संबोधित किया।

योग के विविध आयामों पर अपने विचार रखे तथा सभी शिविरार्थियों को अपने जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी। आचार्या डॉ सुमेधा जी ने कहा कि योग सर्वांगीण उन्नति का साधन है। योग से जहां शरीर में हल्कापन आता है वहीं मन और इन्द्रियों की चंचलता पर नियंत्रण होता है। स्वामी देवव्रत जी ने कहा कि योग का संबंध किसी धर्म विशेष से नहीं है

बल्कि यह तो समत्व का द्योतक है और सबके लिए हितकारी है। इसलिए निश्चिंत होकर योग को अपनाएँ और इसका लाभ लें। डॉ व्रतिका आर्या जी ने योग कार्यक्रम का संचालन किया और शिविरार्थियों को योगा प्रोटोकॉल के आसनों का अभ्यास कराया। देश भर से आईं शिविरार्थी बहनों और गुरुकुल की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। वैसे संपूर्ण योग सप्ताह के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, व्यायाम, प्राणायाम आदि का न केवल अभ्यास किया बल्कि बौद्धिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए योग के विषय में अपनी जानकारी को भी बढाया।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶