201 कुण्डीय चतुर्वेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ एवं विश्व वेद सम्मेलन

0
38

राष्ट्र पितामह महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयन्ती पर आयोजित 201 कुण्डीय चतुर्वेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ एवं विश्व वेद सम्मेलन

आयोजन स्थल –

कैलाश धाम आश्रम, नई झूसी, (निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे) तीर्थराज प्रयाग (उ0प्र0)

आयोजन तिथि

13 जनवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक

निमन्त्रण पत्र

देवियों व सज्जनों !

आपको जानकर अपार हर्ष होगा कि राष्ट्रहित में जीवन अर्पण करने वाले, हजारों नर-नारियों में क्रान्ति की ज्वाला जलाने वाले, लाखों नवयुवकों के प्रेरणास्त्रोत, वेदभाष्यकार, अ‌द्भुत वक्ता, विलक्षण योगी, क्रान्तिकारी ऋषि, आर्ष ग्रन्थों के पुनरूद्धारक महर्षि दयानन्द सरस्वती को धराधाम पर अवतरित हुए 200 वर्ष व्यतीत हो रहे हैं। ऐसे महात्मा के 200वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व, के अनुरूप श्रद्धाञ्जलि समर्पित करने के लिए आप सबके सहयोग से एक विशालतम महायज्ञ करने का निश्चय किया गया है। हमारी इच्छा है कि हम सब नर-नारी-बाल-वृद्ध सभी मिलकर इस विशाल यज्ञ को सम्पन्न करें। इसमें आप सबके सहयोग की अनिवार्य अपेक्षा है।

इस महायज्ञ में लगभग चार करोड़ आहुतियां पड़ेंगी। जिसमें 500 कुन्तल घृत, 1500 कुन्तल हवन सामग्री, 2000 कुन्तल समिधा व्यय होगी।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

१. एक साथ दो सौ एक वेदियों पर आठ सौ चार जोड़ा यजमानों द्वारा इकतीस दिन तक यज्ञ, वेदकथा एवं भजन-प्रवचन

२. 500 कुन्तल घी, 1500 कुन्तल हवन सामग्री, 2000 कुन्तल समिधा द्वारा वातावरण की पवित्रता

३. विभिन्न सम्प्रदायों के आचार्यों का एकत्र समागम

४. तीस विशाल महासम्मेलन

५. गुरुकुलों के आचार्यों, उपाचार्यों, ब्रह्मचारी, ब्रह्मचारिणियों द्वारा गायन, वादन शास्त्रार्थ, नाटक, शक्ति प्रदर्शन

६. अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, अन्धविश्वास निर्मूलन के अन्तर्गत जादू कला का चामत्कारिक प्रदर्शन

७. भारत भर के प्रसिद्ध धर्माचार्यों का उपदेश, श्रवण एवं दर्शनलाभ

८. आर्यजगत के तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के महनीय आचार्यों का सदुपदेश

९. महान् संगीतज्ञों का मनोरम व उत्प्ररेक संगीत व उपदेश

१०. देश व विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के व विभिन्न विधाओं के मर्मज्ञों का उद्बोधन

निवेदक:

स्वामी शिवानन्द सरस्वती (9958946118), स्वामी कृष्णानन्द गिरि (प्रबन्धक कैलाश आश्रम), मो0-8979118812, शुचिषद् मुनि (9450783337), सुरेश चन्द्र अग्रवाल (प्रधान-सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली) मो0-9824072509, ओ३म प्रकाश शुक्ल (9322906473), मधुप नारायण शुक्ल (7800284883), डॉ० दीनानाथ पटेल (9236178524), राकेश मिश्र (9454304383), अजय अग्निहोत्री (9794024114), रामेन्द्र देव वर्मा (8840718320), पी.सी. मित्तल (9413349836), रामदेव शुक्ल (9416553575), संदीप चौहान (9001764444), अशोक तिवारी (9170963027), ओम प्रकाश आर्य (खलीलाबाद) मो0-9935880465, अमित आर्य (7755041905), रामेश्वर प्रसाद मिश्र (9453566161), स्वारिका भारद्वाज (7906492077), मंजेश चन्द्र (9984531369), अनुश्रुत पाण्डेय (9305071505)