आर्य वीरांगना दल राष्ट्रीय शिविर का शुभारंभ : गुरुकुल चोटीपुरा (अमरोहा)

0
60

गुरुकुल चोटीपुरा में प्रारंभ हुआ दस दिवसीय ‘सार्वदेशिक आर्य वीरांगना राष्ट्रीय शिविर : 2025’🚩

सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल के राष्ट्रीय शिविर का 16जून 2025 को गुरुकुल चोटीपुरा में औपचारिक शुभारंभ हो गया है। सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष पूज्य स्वामी देवव्रत जी, पूज्य स्वामी विवेकानंद जी परिव्राजक, गुरुकुल चोटीपुरा की पूज्या प्राचार्या डॉ सुमेधा जी एवं सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल की प्रधान संचालिका श्रीमती व्रतिका आर्या जी की उपस्थिति व सान्निध्य में शिविर का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

शिविर में प्रतिभाग करने के लिए गुरुकुल की छात्राओं के अतिरिक्त देश के विभिन्न प्रांतों से 250 के लगभग आर्य वीरांगनाएँ उपस्थित हुई हैं।आर्य वीरांगना दल की चारों श्रेणियों आर्य वीरांगना श्रेणी, शाखा नायिका श्रेणी, उप व्यायाम शिक्षका श्रेणी एवं व्यायाम शिक्षका श्रेणी के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण हेतु पूज्य स्वामी देवव्रत जी के सुगठित मार्गदर्शन में सुयोग्य प्रशिक्षक श्री कौशल जी, श्री ज्ञानेश जी, श्री भैरो सिंह जी एवं श्री जितेंद्र जी सतत सन्नद्ध हैं।

इस दस दिवसीय शिविर में प्रतिदिन प्रातः सायं विविध शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र संचालन, योगासन, लाठी , भाला आदि का प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही दिन भर अलग-अलग बौद्धिक सत्रों का आयोजन निरंतर कराया जाएगा।जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आर्य वीरांगनाओं को वैदिक संस्कृति के सिद्धान्त, दर्शन, अध्यात्म, राष्ट्र धर्म एवं नारियों के प्राचीन गौरवशाली इतिहास आदि विषयों से परिचित कराया जाएगा । हमें पूर्ण विश्वास है कि यह राष्ट्रीय शिविर उपस्थित सभी आर्य वीरांगनाओं के लिए अधिकाधिक उपयोगी होगा एवं वीरांगनाओं के अभिभावकों को गर्व तथा संतुष्टि प्रदान करेगा।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶