वैदिक युवा चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ———-
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया एवं आर्य वीर दल बलिया द्वारा आयोजित वैदिक युवा चरित्र निर्माण शिविर जो कि दिनांक 18 जून से 24 जून2025 तक सद्गुरु सदाफल देव आश्रम के निकट ईश्वरन् श्री के बगीचे में आयोजित हो रहा है जिसके मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर ने बताया। कि यदि संपत्ति चली गयी ,तो वापस मेहनत के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। यदि स्वास्थ्य चला गया तो उसे भी संयम एवं दवा खान-पान के नियंत्रण से प्राप्त किया जा सकता है ।

लेकिन चरित्र चला गया तो उसे पुनः प्राप्त करना असंभव है। वही आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संचालक आचार्य पंकज आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल युवाओं के चरित्र निर्माण एवं संस्कृति रक्षा व शक्ति संचय और राष्ट्र सेवा के भाव से युक्त युवाओं को प्रेरित एवं संस्कारित करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है। वही आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक ने बताया कि वर्तमान शिक्षा पद्धति से साक्षरता बढ़ रही है । लेकिन नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों में निरंतर ह्रास हो रहा है।

जिसके कारण आज का युवा नशा व्यसन एवं अश्लीलता और अपराध की दिशा बढ़ रहा है। इन बुराइयों से बचाने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज एवं उसका युवा संगठन आर्य वीर दल निरंतर प्रयास रत है। वही आर्यवीर दल बलिया के संचालक राजेश आर्य युवाओं को राष्ट्र प्रेम एवं प्रकृति संरक्षण वा देश प्रेम के लिए समर्पित महर्षि दयानंद द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश का स्वाध्याय अवश्य करें। वहीं इस शिविर में आजमगढ़ ,मऊ देवरिया ,गाजीपुर ,बलिया से आए हुये 100 युवाओं ने प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के लिए उपस्थित हुए हैं। जिसका प्रशिक्षण डॉक्टर हरि सिंह आर्य ने दिया।

वही इस शिविर के शुभारंभ में उपस्थित अरुण प्रसाद आचार्य, कमला सिंह आर्य, गौरव यादव आर्य, संजय यादव, धर्म चंद्र आर्य जोरावर सिंह आर्य आनंद कुमार आर्य, सागर आर्य ओम् भारद्वाज ,शंकर रावत आदि उपस्थित हुए।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










