घर बार तज के परिवार तज के

0
15

घर बार तज के परिवार तज के

घर बार तज के परिवार तज के,
योगी आया निराला गुजरात से
योगी आया निराला गुजरात से,
ऋषि आया निराला गुजरात से ।।

प्यार मात पिता का छोड़ा,
सर्व संसार से नाता जोड़ा।
सबको अपना मान के
परिवार जान के योगी आया।।

सच्चा वेदों का मार्ग दिखाया,
प्रभु निराकार हमको बताया।
पाखण्ड खोल-खोल के
वेद-वाणी बोल के योगी आया।।

मान नारी का जग में बढ़ाया,
लाखों पतितों को पावन
बनाया जात-पात तोड़ के
सबको साथ जोड़ के योगी आया।।

सत्यम् को ऋषि ने अपनाया
हम सोतों को आन जगाया।
वेद-भाष्य कर के सत्यार्थ
प्रकाश रच के योगी आया ।।