धन्यवाद करना, प्रभु को याद करना
धन्यवाद करना,
प्रभु को याद करना,
गीत गाना प्रभु के गीत गाना ।।
दुःख दूर करेंगे तेरे,
प्रभु हैं ही दयालु मेरे।
सन्ध्या-हवन करना,
नहीं बहाना करना
गीत गाना.. ।।
है ओ३म् स्वरूप निराला,
अमृत, बरसाने वाला।
सपरिवार आना,
सत्संग भूल ना जाना
गीत गाना.. ।।
तेरे जन्म-जन्म का साथी,
सबके संग वो रहे दिन राती ।
उसको मान अपना,
ओम नाम जपना
गीत गाना..।।
सच्चे भाव से जिसने पुकारा,
दिया भक्तों को उसने सहारा।
उसी का ध्यान करना,
गुणगान करना गीत गाना.. ।।










