दिनांक : 15 जून से 22 जून 2025 तक
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्ष महाविद्यालय, गुरुकुल कालवा में एक सप्ताह का युवा चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 15 जून से 22 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, आत्मिक एवं नैतिक बल का विकास करना है, साथ ही उन्हें वैदिक सिद्धांतों और जीवन मूल्यों की शिक्षा देकर राष्ट्र, समाज और परिवार के निर्माण में एक सशक्त भूमिका के लिए तैयार करना है।
यह आयोजन पूज्य आचार्य बलदेव जी की तपोभूमि पर किया जा रहा है, जहाँ प्रत्येक वर्ष हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे अपने जीवन को अनुशासन, सेवा और संस्कारों से युक्त बनाते हैं।
हम सभी अभिभावकों से सादर अनुरोध करते हैं कि वे अपने पुत्रों को इस शिविर में अवश्य भेजें, जिससे वे एक सुखी जीवन, उन्नत समाज और वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बन सकें।
आवश्यक निर्देश
- 15 जून को सायं 4 बजे तक शिविर स्थल पर पहुँचना अनिवार्य है।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
- साथ लाने योग्य वस्तुएं :
- भोजन हेतु बर्तन
- चादर
- टॉर्च
- लाठी
- साबुन, कॉपी, पेन आदि
- वेशभूषा : खाकी हाफ पैंट एवं सफेद टी-शर्ट
- शिविरार्थी मोबाइल फोन व अधिक धनराशि साथ न लाएं।
- शिविर शुल्क : ₹500 प्रति प्रतिभागी
- सीटें सीमित हैं, अतः 10 जून 2025 तक आवेदन अनिवार्य है।
आयोजक
आर्ष महाविद्यालय, गुरुकुल कालवा, जिला जींद (हरियाणा)
संपर्क सूत्र
📞 74286 99017, 84332 23541, 94660 13563
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶









