चरित्र निर्माण शिविर : सिकंदराबाद(तेलंगाना)

0
42

सादर नमस्ते!
यदि आप चाहते हैं कि आपकी सन्तान एक उत्तम विद्यार्थी, सजग नागरिक, बलशाली, चरित्रवान, राष्ट्रभक्त, ईश्वरभक्त और मातृ-पितृभक्त बने — तो यह सुनहरा अवसर उनके जीवन निर्माण का है।

आर्य वीर दल द्वारा आयोजित “चरित्र निर्माण शिविर” का उद्देश्य है –
बच्चों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से समृद्ध बनाना। इसमें उन्हें योग, व्यायाम, आसन, प्राणायाम, जूडो-कराटे, लाठी-भाला, चाकू-छुरी से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ-साथ हवन, भजन, प्रार्थना, संस्कार और सेवा-भाव का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

बच्चों में सामाजिक चेतना, सहयोग, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, भाईचारे की भावना और राष्ट्र-निर्माण के संस्कार उत्पन्न किए जाएंगे। छुआछूत, पाखण्ड, नशा और अंधविश्वास जैसी बुराइयों से बचाने के उपाय सिखाए जाएंगे ताकि वे एक शिष्ट, सभ्य और संस्कारवान नागरिक बनें।


शिविर विवरण –

उद्घाटन: 15 जून 2025, सांय 5:00 बजे
समापन: 22 जून 2025, सांय 4:00 बजे
स्थान: गुरुकुल महाविद्यालय, मंडी श्यामनगर, सिकंदराबाद


शिविर में भाग लेने के योग्य –

12 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र
पंजीकरण शुल्क : ₹300/-


शिविरार्थी क्या साथ लाएँ –

  • सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट/टी-शर्ट
  • खाकी निकर, सफेद जूते
  • मच्छरदानी, तेल, साबुन, मंजन
  • ओढ़ने की चादर, बैडशीट
  • थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच
  • पैन-डायरी तथा अन्य व्यक्तिगत आवश्यक सामान

क्या न लाएं –

  • मोबाइल फोन, आभूषण, ब्लूटूथ
  • कीमती सामान या अधिक नगद धन

शिविरार्थियों से मिलने का समय: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक (केवल परिवारजन)
उद्घाटन दिवस को अपराह्न 2:00 बजे तक पंजीकरण सुनिश्चित करें।


सहयोग के रूप में आप दान कर सकते हैं –

आटा, चावल, दाल, चीनी, खांड, देशी घी इत्यादि।


संपर्क करें –

वीरेश आर्य
उप संचालक, आर्य वीर दल, उ.प्र. – 📞 9818664888

आचार्य करण सिंह
संचालक, आर्य वीर दल गौतम बुद्ध नगर – 📞 9899558589

डॉ. राकेश आर्य
प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, गौतम बुद्ध नगर

रवीन्द्र आर्य
मंत्री, आर्य वीर दल गौ.बु.न. – 📞 8954685860

शिवकुमार आर्य
मंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा, गौतम बुद्ध नगर

दिवाकर आर्य
कोषाध्यक्ष, आर्य वीर दल, गौ.बु.न. – 📞 9711688874

ओमबीर आर्य एडवोकेट
प्रधान, गुरुकुल महाविद्यालय, मंडी श्यामनगर, सिकंदराबाद


आयोजक

आर्य वीर दल, क्षेत्रीय वेद प्रचार समिति एवं आर्य प्रतिनिधि सभा, गौतम बुद्ध नगर

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶