आर्य वीर दल चरित्र निर्माण शिविर : बहरोड(राजस्थान)

0
48

आर्य वीर दल एवं आर्य समाज बहरोड़ द्वारा आयोजित बालकों हेतु विशाल ब्रह्मचर्य, चरित्र निर्माण एवं योग शिविर
स्थानः डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नारनौल रोड, बहरोड़
दिनांक: 16 जून से 22 जून 2025 तक

वर्तमान भौतिकतावादी युग में जहाँ एक ओर युवाओं के रहन-सहन, खान-पान और जीवनशैली पर पाश्चात्य संस्कृति का गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई का मानसिक दबाव युवाओं की ऊर्जा और संतुलन को प्रभावित कर रहा है। ऐसी स्थिति में आर्य वीर दल शाखा बहरोड़, आर्य समाज बहरोड़ एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बहरोड़ द्वारा एक विशाल निःशुल्क बाल योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।


शिविर की प्रमुख जानकारी

स्थान: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नारनौल रोड, बहरोड़
रजिस्ट्रेशन तिथि: 15-16 जून 2025, प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक
उद्घाटन समारोह: 16 जून 2025, दोपहर 12:00 बजे
समापन समारोह: 22 जून 2025, दिन में


शिविर के उद्देश्य

  • युवाओं में ब्रह्मचर्य और नैतिक मूल्यों की स्थापना
  • योग, प्राणायाम और दिनचर्या के माध्यम से आत्म-नियंत्रण का अभ्यास
  • चरित्र निर्माण, राष्ट्र सेवा और वैदिक संस्कारों का जागरण
  • स्वस्थ जीवनशैली एवं मानसिक शांति की प्रेरणा

शिविर में भागीदारी

शिविर में 12 वर्ष से 20 वर्ष तक के युवक भाग ले सकते हैं।

नोट: भाग लेने वाले युवक अपने साथ निम्नलिखित सामग्री अवश्य लाएं —

  • दरी, चादर
  • पीटी शूज एवं जुराब
  • दैनिक उपयोग एवं पहनने के वस्त्र

शिविर आयोजक एवं संरक्षक मंडल

अध्यक्ष

  • रोहिताश्व कुमार यादव (एडवोकेट, पूर्व प्रधान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अध्यक्ष के.वी.एस.एस. बहरोड़)

उपाध्यक्ष

  • विनोद कुमार यादव (एडवोकेट)

पर्यवेक्षक

  • श्री श्वेत सिंह आर्य (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, अध्यक्ष आर्य समाज जखराना)

संरक्षक

  • जगमाल सिंह यादव (डी.पी.), अध्यक्ष – मानव जागृति मंच

कोषाध्यक्ष

  • सुबे सिंह यादव (एडवोकेट, पूर्व व्याख्याता, गादोज)
  • मास्टर विनोद यादव (मिलकपुर)

सत्र आयोजक

  • राजेन्द्र गौतम (प्राचार्य, डी.ए.वी. स्कूल, बहरोड़)
  • रामकृष्ण शास्त्री (दयानन्द योगधाम, बहरोड़)

व्यवस्थापक

  • समस्त स्टाफ, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बहरोड़
  • समस्त आर्य समाज बहरोड़

संयोजक

  • स्वामी रामदेव (वैदिक वनखण्डी आश्रम, जो. सुर्द)
  • नीलम आर्या (अध्यक्ष, महिला आर्य समाज बहरोड़)

सह-संयोजक

  • रामानंद आर्य (प्रधान, आर्य समाज बहरोड़)
  • राजबाला आर्या (अध्यक्ष, महिला आर्य समाज जखराना)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶