आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्यवीर दल बागपत के तत्वाधान में बालिकाओं का शिविर चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन दाहा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 100 बालिकाएं भाग ले रही हैं. शिविर का आज तृतीय दिवस है मुख्य शिक्षक कृष्णपाल आर्य जी के नेतृत्व में शिक्षिका ऋतु आर्या व खुशी आर्या तथा सहयोगी शगुन आर्या ने आज बालिका को लाठी चलाना व खाली हाथ आत्म सुरक्षा करने का अभ्यास कराया.

बौद्धिक कक्षा में डॉ0 धीरज शास्त्री जी ने बालिकाओं को वेदों द्वारा मनुष्य का उद्धार कैसे हो के विषय में बताया दोपहर बाद बौद्धिक में आचार्य कर्ण सिंह जी ने बालिकाओं को ईश्वर स्तुति के विषय में अपना उद्बोधन दिया. शिविर के प्रबंधन में ब्रह्मपाल सिंह, प्रधान, जिला सभा, यतेंद्र आर्य, संचालक आर्यवीर दल बागपत, रिपुदमन सिंह आर्य, उप मंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, तेजपाल सिंह, मंत्री जिला सभा, मनोज आर्य, कोषाध्यक्ष, जिला सभा व आर्यवीर दल बागपत, राजेंद्र आर्य शिविर अध्यक्ष, बृजपाल सिंह, निरपुडा, बिजेंद्र सिंह, पप्पन राणा, दाहा आदि उपस्थित रहे.
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










