भारतीय आर्य भजनोपदेशक का वार्षिक सम्मेलन माधोपुर (राजस्थान)

0
40

स्थान

स्वामी आत्मानन्द वैदिक गुरुकुल, मलारना चौड़, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान)

तिथियां

08, 09, 10 जुलाई 2025 (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार)


उद्देश्य व आयोजन की विशेषता

आप सभी धर्मप्रेमी, यज्ञप्रेमी सज्जनों को यह जानकर अत्यन्त हर्ष होगा कि स्वामी आत्मानन्द वैदिक गुरुकुल, मलारना चौड़ में भारतीय आर्य भजनोपदेशक परिषद् का वार्षिक सम्मेलन एक विशेष वैदिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
यह आयोजन वेदोद्धारक, युगप्रवर्तक, क्रान्तिकारी महर्षि दयानन्द सरस्वती की प्रेरणा से संचालित है।

इस अवसर पर देशभर के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान, भजनोपदेशक, योगाचार्य व यज्ञ विशेषज्ञ अपनी गरिमामयी उपस्थिति व प्रेरणाप्रद विचारों से सत्र को दिव्य बनाएँगे।


मुख्य आकर्षण

प्रतिदिन का कार्यक्रम

योग कक्षा – प्रातः 4:00 बजे से
प्रातः सत्संग व प्रवचन – 7:30 बजे से 10:00 बजे तक
भजन व वैदिक चर्चा – 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
भोजन विश्राम – दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक
दोपहर सत्र (भजन, प्रवचन) – 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
सायं यज्ञ – 4:30 बजे से 5:00 बजे तक
ध्यान व प्राणायाम – 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
रात्रि शंका समाधान व भजन – 7:30 बजे से 9:00 बजे तक


विशेष आयोजन

8 जुलाई को प्रातः 10 बजे से विशाल शोभायात्रा तथा गुरुकुल ब्रह्मचारियों का भव्य व्यायाम प्रदर्शन।
10 जुलाई (पूर्णिमा) को प्रातः 7:30 बजे से विशेष यज्ञ व पूर्णाहुति।


मुख्य आमंत्रित विद्वान

  • स्वामी धर्मदेव जी (जींद, हरियाणा)
  • आचार्य जीववर्धन जी (मंत्री, प्रतिनिधि सभा राजस्थान)
  • आचार्य सहदेव बेधड़क (प्रधान, भजनोपदेशक परिषद)
  • पं. कैलाश कर्मठ (मंत्री, परिषद)
  • पं. नरेश दत्त (कोषाध्यक्ष, परिषद)

आप सादर आमंत्रित हैं

आपका, आपके परिवार व आर्य विचारधारा से जुड़े शुभचिंतकों का इस वैदिक सम्मेलन में हार्दिक स्वागत है। यह सम्मेलन न केवल वैदिक ज्ञानवर्धन का मंच है, बल्कि संस्कृति, योग, आत्मरक्षा व चरित्र निर्माण की दिशा में भी एक सशक्त प्रयास है।


संपर्क सूत्र
9024669555, 8199938001

संयोजक
गुरुकुल सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी मलारना चौड़ (राज.)

मुद्रक
अग्रवाल प्रिन्टर्स, लालसोट | 📞 9001454646

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶