आर्य वीर दल चरित्र निर्माण शिविर : हिसार (हरियाणा)

0
30

चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर

दिनांक: रविवार, 15 जून 2025 से रविवार, 22 जून 2025 तक
स्थान: गुरुकुल विद्यापीठ, कुम्भाखेड़ा, तहसील बरवाला (हिसार)
तत्त्वावधान: महर्षि दयानंद सरस्वती
मार्गदर्शक संत: स्वामी रत्नदेव जी
संचालक: आचार्य आत्मप्रकाश जी
शिविर संयोजक: आचार्य मनीष आर्य जी


शिविर का उद्देश्य

इस सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक, आत्मिक और नैतिक विकास के साथ-साथ उन्हें एक अनुशासित, बलवान एवं चरित्रवान जीवन के लिए तैयार करना है।


आत्मिक उन्नति के आयाम

  • प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्ण अनुशासित दिनचर्या
  • नियमित संध्या, यज्ञ, योग एवं प्राणायाम
  • वेदाध्ययन, भजन-कीर्तन एवं वैदिक जीवन मूल्यों की शिक्षा

शारीरिक उन्नति हेतु विशेष प्रशिक्षण

  • सर्वांगसुंदर व्यायाम
  • सूर्य नमस्कार
  • जूडो-कराटे, दण्ड-बैठक
  • लाठी चलाना एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण

चरित्र निर्माण व बौद्धिक विकास

  • प्रबुद्ध विचारकों द्वारा नैतिक व बौद्धिक सत्र
  • व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरणादायक व्याख्यान
  • वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति पर संवाद सत्र

शिविरार्थियों हेतु आवश्यक निर्देश

  1. शिविरार्थी की न्यूनतम आयु 12 वर्ष होनी चाहिए।
  2. शिविर शुल्क ₹500/- प्रति प्रतिभागी।
  3. कीमती सामान साथ न लाएं।
  4. आवश्यक सामग्री: नहाने-धोने का सामान, सफेद जूते-जुराबें, ओढ़ने की चादर, नोटबुक, पेन।
  5. वेशभूषा: सफेद हाफ शर्ट, सफेद सैंडो बनियान, खाकी निक्कर।
  6. बीमार या अत्यधिक आराम पसंद विद्यार्थी शिविर में सम्मिलित न हों।
  7. सभी प्रतिभागी 15 जून को दोपहर 2:00 बजे तक शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुँचें।

जन आह्वान

यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे संस्कारवान, चरित्रवान, बलवान एवं आत्मनिर्भर बनें, तो इस शिविर में उन्हें अवश्य भाग लेने भेजें। यह शिविर उन्हें एक दृढ़, आदर्श और अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर करेगा।


संपर्क सूत्र

आचार्य आत्मप्रकाश जी – 94167-73617
शिविर संयोजक – आचार्य मनीष आर्य – 98962-43517
अन्य संपर्क: 97288-97754, 94682-08218

आयोजक: आर्य महासभा गुरुकुल विद्यापीठ कुम्भाखेड़ा (हिसार)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶