संस्कार, अनुशासन और वैदिक शिक्षा का अद्वितीय संगम
ग्रेटर नोएडा, तिलपता — सत्य सनातन वैदिक यज्ञशाला तिलपता के तत्वावधान में “बाल संस्कार आवासीय शिविर” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बालक-बालिकाओं में वैदिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और शारीरिक-बौद्धिक विकास को सशक्त बनाना है।
यह शिविर गुरुवार, 5 जून 2025 से रविवार, 15 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत की वैदिक परंपराओं से जुड़े शिक्षकों और विद्वानों के मार्गदर्शन में नौनिहालों को उत्कृष्ट संस्कार प्रदान किए जाएंगे।
शिविर का स्थान
भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता (दादरी-सूरजपुर रोड), ग्रेटर नोएडा

शिविर के मुख्य सत्र
- शिविर शुभारंभ
गुरुवार, 5 जून 2025, प्रातः 5:00 बजे - शिविर समापन
रविवार, 15 जून 2025, प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पात्रता
- बालक: कक्षा 1 से कक्षा 7 तक
- बालिका: कक्षा 1 से किसी भी कक्षा तक
प्रमुख निर्देश
- शिविरार्थी को 4 जून 2025 की संध्या तक उपस्थित होना अनिवार्य है।
- अपने दैनिक उपयोग के वस्त्र व सामग्री (जैसे: लोवर-टीशर्ट, योगा मैट, तौलिया, चादर, स्टेशनरी आदि) साथ लाना होगा।
- कीमती वस्तुएं व इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स शिविर में प्रतिबंधित हैं।
- शिविर में अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा।
- शिविरार्थियों को सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- किसी भी वस्तु की क्षति पर दंड देय होगा।
- सेवा कार्यों में सहभागिता अपेक्षित है।
- सभी कार्य निर्धारित समय पर करने होंगे।
मुख्य अतिथि
आचार्य योगेश भारद्वाज
(अंतर्राष्ट्रीय क्रांतिकारी वैदिक प्रवक्ता)
विशेष सहयोग एवं आशीर्वाद
- श्री बलबीर सिंह आर्य (संस्थापक, भारतीय आदर्श बालक/बालिका इंटर कॉलेज, तिलपता)
- समस्त विद्यालय परिवार, आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर
- ब्रह्मऋषि कृष्णदत्त देशी गौवंश संरक्षण केंद्र, कक्केपुर मेरठ
- आर्य समाज कंकरखेड़ा, मेरठ
- केन्द्रीय व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मेरठ
प्रशिक्षणकर्ता गण
- आचार्य दशरथ जी, केंद्रीय विद्यालय, NTPC दादरी
- श्री सोहनवीर सिंह, प्रधान, आर्य समाज श्रद्धापुरी
- श्री विद्यासागर मंडल, संचालक, आर्यवीर दल मेरठ
- श्री अमित, अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य
- आचार्य शेखर, स्नातक, गुरुकुल बरनावा
- आचार्य गौरव कुमार, प्रभात आश्रम मेरठ
- योगाचार्य राजीव कुमार, दिल्ली
संयोजक एवं निवेदक
- आचार्य ललित मोहन आर्य (आयोजनकर्ता)
संपर्क: 9410888401, 8447989712 - समस्त कार्यकारिणी: वैदिक यज्ञशाला तिलपता व ग्रामवासी
- सहयोगी: श्री नागेश आर्य (ग्रेटर नोएडा), श्री सचिन अग्रवाल (गाजियाबाद), श्रीमती लता आर्या (वैदिक शिक्षिका)
हमारा संकल्प
“मेरे देश के नौनिहाल शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य के साथ प्रभु भक्त, मातृ-पितृ भक्त, राष्ट्रभक्त एवं चरित्रवान बनें।”
इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का हृदय से आभार।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










