आया लोहड़ी का त्यौहार (मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में)
आया लोहड़ी का त्यौहार।
आया माघी का त्यौहार ।।
- दिनकर नव संदेशा लाया,
दक्षिण में उत्तरायण छाया।
नई चेतना का यह सब में
करता है संचार ।। आया०
2.इस शीतलता में अवसर
पर होना चाहिये यज्ञ प्रतिघर।
आओ व्रत लें मिल नर-नारी
करें वेदप्रचार।। आया०
3.उपकारों हित यज्ञ करेंगे,
त्रुटियों की आहुति देंगे।
बेल अधर्म की पनप न पावे,
सुख पाये संसार ।। आया०
- ऋषियों की यह पावन धरती
रत्न कीमती पैदा करती।
बात असम्भव इस पर कोई
दुष्ट करे अधिकार ।। आया०
5.वीर बनो ऐ! भारत वालो,
अर्जुन के सम धनुष उठालो।
कमजोरों का कोई न साथी
हंस कहे हर बार।। आया०










