आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर : छतरपुर (म०प्र०)

0
24

रविवार, 8 जून 2025 से शनिवार, 14 जून 2025 तक
स्थानः महर्षि दयानंद शिक्षा महाविद्यालय, मेन रोड, महाराजपुर, जिला छतरपुर (म.प्र.)


कन्याओं एवं युवतियों के लिए स्वर्णिम अवसर

संस्कार, सेवा, साहस और संस्कृति के संगम में एक सप्ताह का गहन प्रशिक्षण शिविर

इस सात दिवसीय शिविर में 12 वर्ष से अधिक उम्र की कन्याएं एवं युवतियां भाग ले सकेंगी। यह शिविर नारी शक्ति को संस्कारों से सज्जित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, अनुशासित और सशक्त बनाने हेतु समर्पित है।


शिविर की विशेषताएं

राष्ट्रीय भावना, अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा का संचार
योगासन, प्राणायाम, जूड़ी-कराटे सहित आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
वैदिक विद्वानों द्वारा संध्या, यज्ञ, वैदिक संस्कृति एवं सिद्धांतों पर सत्र
जीवन में सफलता के गुर चर्चित महिलाओं के अनुभवों से
व्यक्तित्व विकास, वक्तृत्व कला एवं आत्म-विश्वास की विशेष कार्यशालाएं
पूरी अवधि तक भोजन एवं निवास की नि:शुल्क व्यवस्था


महत्वपूर्ण निर्देश

अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा
कीमती सामान साथ न लाएं
साथ लाएं: ऋतु अनुसार बिस्तर, टॉर्च, सफेद सूट व दैनिक उपयोगी वस्तुएं
प्रवेश शुल्क ₹100/-
आवेदन अंतिम तिथि: 5 जून 2025
माता-पिता या अभिभावक की स्वीकृति आवश्यक
सीटें सीमित हैं, विलम्ब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा
समापन समारोह: 14 जून 2025, सायं 5:00 बजे


दानियों से अपील

“कन्या चरित्र निर्माण रूपी इस यज्ञ” में सहयोग करें

इस विशाल शिविर में भोजन, राशन, सामग्री आदि पर लाखों रुपये का व्यय संभावित है। आप जैसे सहृदय दानीजन इस कार्य को सफल बनाने में सहायक बन सकते हैं।

आपका दान रूप में सहयोग निम्न प्रकार से किया जा सकता है:
धनराशि भेजें: आर्य समाज, महाराजपुर जिला छतरपुर (म.प्र.) के नाम
वस्तु दान करें: आटा, दाल, चावल, शुद्ध घी, रिफाइंड तेल, दलिया, चीनी, दूध, सब्जियां, मसाले आदि

आपके सहयोग से ही राष्ट्र निर्माण का यह अभियान सफल होगा
आप पुण्य के भागी बनेंगे


आयोजक

आर्य समाज, महाराजपुर जिला छतरपुर (म.प्र.)
संपर्क: 8982561737, 8435770208

प्रधान शिक्षिका: आचार्या अभिलाषा आर्या (दिल्ली)
सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल
वैदिक मार्गदर्शन: आचार्य सत्यम आर्य, अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶