आर्य समाज सिहोर का वार्षिकोत्सव : (म०प्र०)

0
14

आप सभी को यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि ग्राम सिहोर में आर्य समाज का वार्षिक उत्सव दिनांक 07 एवं 08 जून 2025 को भव्यता एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल वेद-प्रचार और आर्य संस्कृति के संवर्धन का माध्यम होगा, अपितु हमारे आध्यात्मिक जीवन को भी समृद्ध करेगा।

इस शुभ अवसर पर आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक रामनिवास आर्य, पानीपत एवं विख्यात भजनोपदेशिका बहन संगीता आर्या, सहारनपुर के साथ-साथ स्थानीय भजनोपदेशकगण भी अपनी सुमधुर वाणी से समस्त वातावरण को वेदमय बना देंगे।

मुख्य अतिथि: नेताजी श्री अत्तरलाल जी, धनौंदा
विशिष्ट अतिथि

  • श्री नौरंगराय जी (DRO)
  • मा. श्री धर्मवीर जी

ऋषि लंगर में सभी आगंतुकों हेतु भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम विवरण

शनिवार, 07 जून 2025

  • प्रातः 07:00 – 09:00 बजे: हवन एवं प्रवचन
  • प्रातः 09:00 – 12:00 बजे: उपदेश एवं भजनोपदेश
  • दोपहर 12:00 – 02:00 बजे: भोजन अवकाश
  • दोपहर 02:00 – 05:00 बजे: विशेष सत्संग सत्र
  • रात्रि 08:00 – 12:00 बजे: भजन संध्या एवं प्रवचन

रविवार, 08 जून 2025

  • प्रातः 07:00 – 09:00 बजे: हवन एवं प्रवचन
  • प्रातः 09:00 – 12:00 बजे: उपदेश एवं भजनोपदेश
  • दोपहर 12:00 – 02:00 बजे: भोजन अवकाश
  • दोपहर 02:00 – 05:00 बजे: विशेष सत्संग सत्र
  • रात्रि 08:00 – 12:00 बजे: भजन संध्या एवं समापन

आपसे अपील

आर्य समाज सिहोर आप सभी क्षेत्रवासियों से सादर अनुरोध करता है कि इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार पधारकर वेदज्ञान, भजन, एवं भारतीय संस्कृति का लाभ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।


निवेदक
प्रधान एवं समस्त सदस्यगण – आर्य समाज, सिहोर
तथा समस्त ग्रामवासी, सिहोर

संपर्क करें
9416583453 | 9991946722 | 8901414457 | 9467179741 | 9468426064 | 9466956735

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶