टिटोली (हरियाणा), जून 2025 —
सार्वदेशिक आर्या युवती परिषद के तत्वावधान में 6 जून से 12 जून 2025 तक स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ, टिटोली में कन्या चरित्र निर्माण एवं योग शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नारी शक्ति को जागरूक, चरित्रवान, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्रभक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
शिविर उद्घाटन
शिविर का शुभारंभ 6 जून को सायं 4 बजे स्वामी इन्द्रवेश जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया जाएगा। यह अवसर केवल एक आरंभ नहीं, बल्कि वैदिक परंपरा, योग, अनुशासन और आत्मबल के माध्यम से युवतियों को सशक्त करने का संकल्प है।
युवा संकल्प एवं सम्मान समारोह
शिविर का समापन 12 जून 2025, प्रातः 9 बजे एक “युवा संकल्प एवं सम्मान समारोह” के रूप में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पूज्य स्वामी आर्यवेश जी, प्रधान, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली द्वारा की जाएगी।
शिविर की विशेषताएं
- आयु सीमा: 13 से 20 वर्ष की बालिकाएं/युवतियां
- शिविर शुल्क: ₹200 मात्र
- स्थान: स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ, टिटोली
शिविर के दौरान युवतियों को योग, संध्या, यज्ञ, वैदिक व्यायाम, दंड बैठक, लाठी चलाना, जुडो कराटे जैसे शारीरिक प्रशिक्षणों के साथ-साथ चारित्रिक एवं नैतिक शिक्षा दी जाएगी। सभी गतिविधियों का संचालन योग्य महिला प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
प्रतिदिन आर्य संन्यासी, विद्वान वक्ता एवं समाजसेवी युवतियों को राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण एवं आत्म-निर्भरता का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सहयोगी संस्थाएं
- युवा निर्माण अभियान
- स्वामी इन्द्रवेश फाउंडेशन
- धर्म प्रतिष्ठान
संपर्क हेतु
📞 9416630916 | 9468165946 | 7015528463 | 9253726236
आर्थिक सहयोग हेतु
आप अपने सहयोग की राशि निम्न विवरण पर भेज सकते हैं:
स्वामी इन्द्रवेश फाउंडेशन
A/C No. 2978000100105117
IFSC कोड: PUNB0297800
निवेदक:
सार्वदेशिक आर्या युवती परिषद
(एक राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण व वैदिक जागरण की दिशा में समर्पित संस्था)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










