आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन
आर्यवीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
स्थान: टीकम सिंह आर्य आदर्श विद्यालय, भीकमपुर जैनी, तहसील गुन्नौर, जनपद सम्भल (उ.प्र.)
तिथि: सोमवार, 23 जून 2025 से रविवार, 29 जून 2025 तक
समय: प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अनुशासित दिनचर्या
जनपद सम्भल में आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आर्यवीर दल द्वारा एक सप्ताह का शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक, आत्मिक और राष्ट्रीय विकास के संस्कारों का समावेश कर उन्हें एक चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक बनाना है।
इस ऐतिहासिक शिविर का संचालन महाशय धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट (संस्थापक: महाशय धर्मपाल गुलाटी जी, प्रतिनिधि: श्री जितेन्द्र भाटिया जी) व वैयरमेन ग्रुप (महाशय राजीव गुलाटी जी) के सौजन्य से किया जा रहा है।

शिविर की मुख्य विशेषताएं
आत्मिक उन्नति
- संध्या-हवन, यज्ञ
- योग एवं प्राणायाम
- वैदिक दिनचर्या
शारीरिक प्रशिक्षण
- सर्वांगसुंदर व्यायाम
- सूर्य नमस्कार
- दण्ड-बैठक
- जूडो-कराटे
- लाठी एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण
बौधिक विकास
- विद्वानों, आचार्यों व सन्यासियों द्वारा चरित्र निर्माण के विषयों पर मार्गदर्शन
- व्यक्तित्व विकास
- राष्ट्रीयता और सेवा भावना का संचार
शिविरार्थियों हेतु निर्देश
- आयु: 14 वर्ष से अधिक
- शिविर शुल्क: ₹300 प्रति शिविरार्थी
- वर्जित वस्तुएं: मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, चैन, आभूषण, कीमती सामान, अधिक नकदी
- अनिवार्य सामग्री:
- थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच
- ऋतु अनुसार बिस्तर
- सफेद सैंडो बनियान/टीशर्ट
- खाकी नेकर
- सफेद पीटी जूते, सफेद जुराब
- टॉर्च, तेल-साबुन
- कापी-पेन
- दस्तावेज:
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- 3 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- पंजीकरण समय: 23 जून दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य
कार्यक्रम विवरण
उद्घाटन समारोह
सोमवार, 23 जून 2025 | समय: सांय 4 बजे
समापन समारोह
रविवार, 29 जून 2025 | समय: सांय 4 बजे
मार्ग निर्देश
गवाँ-बबराला मार्ग पर सिंघौली कल्लू से 2 कि.मी. दक्षिण में स्थित है भीकमपुर जैनी।
संयोजन एवं संचालन
- संरक्षक: दयाशंकर आर्य
- शिविराध्यक्ष: प्रताप वर्मा
- अधिष्ठाता: कुँवरपाल शास्त्री
- बौधिकाध्यक्ष: राजेन्द्र सिंह आर्य
- जिला संचालक: नवनीत आर्य
- जिला मंत्री: यशपाल शास्त्री
- प्रचार मंत्री: नरेन्द्र आर्य
- योगाचार्य: दिनेश कुमार
- व्यायाम शिक्षक: अजीत सिंह आर्य
- संचालक: जयदेव आर्य (गुन्नौर), दिनेश आर्य (सम्भल), योगेश कुमार (चन्दौसी)
- कार्यालय प्रभारी: ओमपाल आर्य, तिलकमुनि
- विशेष सहयोगी: श्री जितेन्द्र भाटिया (महाशय धर्मपाल ट्रस्ट)
सम्पर्क सूत्र
📱 8958314300, 7505502031, 8958217005, 9627885570, 9456650199
निवेदन
यदि आप अपने बच्चों को चरित्रवान, आत्मनिर्भर व राष्ट्रभक्त बनाना चाहते हैं, तो उन्हें इस शिविर में अवश्य भेजें।
यह शिविर न केवल उनके जीवन को दिशा देगा, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी उन्हें सक्षम बनाएगा।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










