आर्यवीर चरित्र निर्माण शिविर 2025
स्थान: महर्षि कणाद वैदिक गुरूकुल, चको, पोस्ट कम्बोह मजरा, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
दिनांक: मंगलवार, 3 जून 2025 से मंगलवार, 10 जून 2025 तक
धार्मिक, शारीरिक और आत्मिक उत्थान की दिशा में अद्भुत पहल
आर्य समाज एवं महर्षि कणाद वैदिक गुरुकुल चको के संयुक्त तत्वावधान में आर्यवीर चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 3 जून से 10 जून 2025 तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य युवाओं में वैदिक संस्कार, अनुशासन, आत्मरक्षा और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है।
शिविर का उद्देश्य
इस सात दिवसीय शिविर में युवाओं को ब्रह्मचर्य, व्यायाम, संध्या, हवन, आसन, प्राणायाम, दंड बैठक, नियुद्धम् (कराटे), लाठी चलाना तथा स्वयं की रक्षा के साथ-साथ वैदिक सिद्धांतों का ज्ञान दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य है – धार्मिक चरित्रवान वीर योद्धाओं का निर्माण।
प्रमुख प्रशिक्षकगण
- श्री राजेश आर्य (मंत्री, उ.प्र. आर्यवीर दल)
- श्री वेदव्रत आर्य (व्यायाम शिक्षक)
- श्री विश्वदेव आर्य (प्रचारक, आर्य समाज)
- श्री सौरभ शास्त्री (गुरुकुल चको)
- श्री दीशु आर्य (व्यायाम, गुरुकुल चको)
शिविरार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
- प्रशिक्षणार्थी की आयु 14 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- प्रवेश शुल्क ₹200/- (आवेदन पत्र के साथ देय)।
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 1 जून 2025
- प्रतिभागी अपने साथ पूर्ण गणवेश लाएँ:
- खाकी नेकर, सफेद बनियान/टी-शर्ट, सफेद जूते-जुराब, लंगोट (सपोर्टर), लाठी, मौसम अनुसार बिस्तर, पेन, कॉपी आदि।
- शिविर में 3 जून को शाम 4 बजे तक पहुँचना अनिवार्य है।
- प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
- भोजन व आवास की व्यवस्था गुरूकुल परिसर में ही होगी।
शिविर समापन समारोह
मंगलवार, 10 जून 2025
समय: प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक
- मुख्य अतिथि: माननीय विश्वास चौधरी जी (ब्लॉक प्रमुख, साढ़ौली कदीम)
- मुख्य वक्ता: माननीय स्वामी शिवानन्द जी (क्रांतिकारी वैदिक प्रचारक, दादरी – गाजियाबाद)
सम्पर्क सूत्र
📱 8755546101 | 9720310031 | 9719399650 | 8859177169 | 9756718995 | 9761891905
निवेदन
क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी, राष्ट्रभक्त, समाजसेवी बंधु-भगिनियों से विनम्र अनुरोध है कि 10 जून को समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आर्यवीरों का उत्साहवर्धन करें।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










