ओ३म् नाम तेरा पावन है जो दुःखों को करता दूर

0
7

ओ३म् नाम तेरा पावन है जो दुःखों को करता दूर

तर्ज: ये मेरा दीवानमन है
जिन्दगी तुझसे मिली है, तुझसे प्रभु नाता अटूट !!
तू सुधा सागर है ईश्वर, दे दे निज अमृत छूट !!

ओ३म् नाम तेरा पावन है जो दुःखों को करता दूर
तू जलाए पाप सारे तू ही है ज्योतिस्वरूप ॥
जन्म जन्मान्तर से में तेरे ही आक्षित हूँ प्रभु

छोडू कैसे तेरा दामन है नज़र में तू ही त् ॥ ओ३म् नाम..

तू ही माता है पिता और जीव मात्र का तु जीवन
तू ही स्नेही मित्र बन्धु चाहुँ मैं तेरा ही संग | ओ३म् नाम..

तेरी भक्ति में प्रभुजी लागे निशदिन मेरा मन
वेद ज्ञान का पाऊँ अमृत सार्थक कर दे जनम ॥ ओम् नाम…

दुर्गुणों से दूर कर दो सद्गुणों से साजे मन
कर्म ऐसा हो ना जिससे व्यर्थ ही जाए जन्म
कामना बाकी यही है अपनी भक्ति का दे रंग
हर समय मेरे हृदय में जागे तेरी हो तरंग ॥ ओ३म् नाम…

(अटूट) अखण्ड (सार्थक) सफल, अर्थयुक्त, सिद्ध, गुणकारी (आधित आश्रय प्राप अवलम्बित