आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर : पीलीभीत

0
29

स्थान: महर्षि दयानन्द विद्या मन्दिर गुरुकुल, शाही (निकट रेलवे स्टेशन), जनपद-पीलीभीत, उ.प्र.
तिथि: 25 मई (रविवार) से 31 मई (शनिवार) 2025 तक

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): वैदिक संस्कृति के प्रचार और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने हेतु जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा, पीलीभीत के तत्वाधान में एक 7 दिवसीय निःशुल्क आवासीय आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महर्षि दयानन्द विद्या मन्दिर गुरुकुल, शाही में किया जा रहा है। शिविर में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक भाग ले सकते हैं।

प्रशिक्षण उद्देश्य

यह शिविर बालकों को शारीरिक, मानसिक, धार्मिक, देशभक्त तथा चरित्रवान नागरिक के रूप में विकसित करने हेतु समर्पित है। प्रशिक्षण में वेदों के सार – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद – के आदर्शों का समावेश किया जाएगा।

प्रमुख आमंत्रित शिक्षक

  • आचार्य सुभाष आर्य – बुलन्दशहर
  • आचार्य बृहस्पति आर्य – बरेली
  • स्वामी निरंजनानन्द – संचालक, आर्य वीर दल, पीलीभीत

शिविर की विशेषताएं

  • आर्य संस्कृति पर आधारित दैनिक यज्ञ, भजन, शारीरिक अभ्यास एवं बौद्धिक सत्र
  • आत्म-रक्षा, अनुशासन और देशभक्ति पर आधारित विशेष प्रशिक्षण
  • गणवेश: सफेद कमीज, हाफ खाकी पैंट, सफेद मोज़ा, काले जूते (अनिवार्य नहीं, अभाव में भी शिविर में भाग लिया जा सकता है)
  • साथ लाने योग्य सामग्री: दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे मंजन, ब्रश, साबुन, कपड़े, कॉपी, पेन आदि

संयोजक

आर्य वीर दल, जिला पीलीभीत

निवेदक

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा, पीलीभीत एवं समस्त आर्य समाजें, जनपद-पीलीभीत (उ.प्र.)

संपर्क सूत्र:

📞 9410870152, 8954087164, 9412513301, 8532810253, 9917007407

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶