तेजस्विनी आर्य वीरांगना दल शिविर : महाराष्ट्र

0
55

शारीरिक, आत्मिक, वैचारिक व शैक्षणिक उन्नति की ओर एक सशक्त पहल

तेजस्विनी आर्य वीरांगना शिबिर

तारीख : बुधवार, 11 जून 2025 से शुक्रवार, 20 जून 2025 तक
स्थान : श्री गजानन महाराज मंदिर एवं सावित्रीबाई फुले विद्यालय, बेलखेड
पंजीकरण की अंतिम तिथि : 5 जून 2025
केवल पहली 75 बालिकाओं के लिए विशेष अवसर


आर्य समाज, बेलखेड, श्री गजानन महाराज मंदिर, बेलखेड एवं महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय (डी.ए.व्ही. कॉन्व्हेंट, बेलखेड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है “तेजस्विनी आर्य वीरांगना शिबिर”, जिसमें भाग लेने वाली बालिकाओं को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा।

शिबिर की मुख्य गतिविधियाँ

  • योगासन व प्राणायाम द्वारा शारीरिक और मानसिक संतुलन
  • लाठी-काठी, लेझीम, डंबेल्स आदि द्वारा सर्वांगीण शारीरिक व्यायाम
  • स्वयं-सुरक्षा व स्वावलंबन का प्रशिक्षण
  • अग्निहोत्र, ईश्वर प्रार्थना एवं पंच महायज्ञ का अभ्यास
  • आत्मनिरीक्षण, व्यवहार कुशलता एवं वैदिक चिंतन
  • देशभक्ति गीत गायन, सामाजिक ऋण, मित्रता एवं संगति का प्रभाव
  • राष्ट्रीय चेतना और वैचारिक जागृति को प्रोत्साहन

पालकों से विशेष आग्रह

क्या आप चाहते हैं कि आपकी बेटी

  • संस्कारी, निर्भीक, सुखी और तेजस्वी बने?
  • दृढ़निश्चयी, परिश्रमी, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बने?
    तो यह शिबिर आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

प्रेरक विचार
“काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए।
जिंदगी तो सभी काट लेते हैं बेटियों,
तुम जिंदगी ऐसे जियो कि मिसाल बन जाए!”


शिबिर शुल्क : ₹500/- मात्र

(सभी प्रशिक्षण, सामग्री एवं भोजन की व्यवस्था सहित)


संपर्क करें
9503885206, 7387771834, 9960594988,
9881812816, 7588090444, 7722042655


आयोजक

  • आर्य समाज, बेलखेड
  • श्री गजानन महाराज मंदिर, बेलखेड
  • महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय (डी.ए.व्ही. कॉन्व्हेंट, बेलखेड)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶