राष्ट्रीय कन्या चरित्र निर्माण शिविर : रोहतक

0
97

तारीख : 6 जून (शुक्रवार) से 12 जून (वीरवार), 2025 तक
स्थान : स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ (आश्रम), टिटौली, जिला रोहतक (हरियाणा)
आयोजक : युवा निर्माण अभियान, स्वामी इन्द्रवेश फाउंडेशन एवं धर्म प्रतिष्ठान


संस्कृता स्त्री पराशविता — यह कथन साकार रूप लेने जा रहा है, जब 6 से 12 जून तक हरियाणा के रोहतक ज़िले के टिटौली गांव स्थित स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ में “राष्ट्रीय कन्या चरित्र निर्माण एवं योग शिविर” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में देशभर की 500 से अधिक कन्याएँ एवं युवतियाँ हिस्सा लेंगी।

शिविर के मुख्य आकर्षण

  • राष्ट्रीय भावना, अनुशासन, नैतिकता एवं परोपकार की शिक्षा
  • योगासन, प्राणायाम, जूडो-कराटे सहित आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण
  • वैदिक विद्वानों द्वारा संध्या, यज्ञ, आर्य संस्कृति व वैदिक सिद्धांतों पर व्याख्यान
  • प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा जीवन में सफलता के रहस्य साझा किए जाएंगे
  • व्यक्तित्व विकास, वक्तृत्व कला एवं आत्मविश्वास को निखारने की कार्यशालाएं
  • पूरे शिविर के दौरान भोजन पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा

शिविर हेतु आवश्यक निर्देश

  • अनुशासन पालन अनिवार्य होगा
  • कीमती वस्तुएं साथ न लाएँ
  • मौसम के अनुसार बिस्तर, टॉर्च, सफेद सूट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री साथ लाएँ
  • इच्छुक छात्राएं ₹200/- प्रवेश शुल्क के साथ 30 मई तक अपना फॉर्म माता-पिता/अभिभावक के अनुमोदन सहित अवश्य जमा करें।
  • सीटें सीमित हैं, विलंब से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दानी सज्जनों से अपील

इस सात दिवसीय शिविर में भोजन, राशन एवं प्रबंध पर लाखों रुपये का व्यय संभावित है।
आप जैसे दानवीरों के सहयोग से ही यह राष्ट्र निर्माण का यज्ञ सफल हो पाएगा।

आर्थिक सहयोग हेतु UPI/बैंक विवरण :

  • UPI/AC: 2978000100105126 (युवा निर्माण अभियान)
  • AC: 2978000100105117 (स्वामी इन्द्रवेश फाउंडेशन)
  • IFSC Code: PUNB0297800

🔸 वस्तु रूप में सहयोग देने वाले सज्जन आटा, दाल, चावल, घी, रिफाइंड, दलिया, दूध, सब्जी, मसाले आदि सामग्री भेजकर पुण्य के भागी बन सकते हैं।


आयोजक संस्थाएं

युवा निर्माण अभियान, स्वामी इन्द्रवेश फाउंडेशन,
सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद, धर्म प्रतिष्ठान

🏢 कार्यालय : स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ, टिटौली, रोहतक (हरियाणा)
📞 संपर्क करें : 9416630916, 7015528463, 7206852527, 9253726236

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶