आर्य वीर शारीरिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
स्थान: पं. एल.आर. कॉलेज ऑफ एजुकेशन / श्री राम सी. सै. स्कूल, फतेहपुर बिल्लोच, बल्लभगढ़
बल्लभगढ़, फरीदाबाद:
आर्य वीर दल फरीदाबाद के तत्वावधान में शारीरिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 9 जून 2025 सोमवार से 15 जून 2025 रविवार तक किया जा रहा है। यह शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु पं. एल.आर. कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुर बिल्लोच, बल्लभगढ़ में सम्पन्न होगा।
उद्घाटन समारोह 9 जून को सायं 5.00 बजे शिक्षाविद् श्रीमती सविता वशिष्ठ के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न होगा। शिविर का समापन समारोह 15 जून 2025 को सायं 5.00 बजे होगा जिसमें आचार्य ऋषिपाल जी, गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ अपने आशीर्वचन देंगे।
शिविर की विशेषताएं
इस सात दिवसीय आवासीय शिविर में प्रतिभागियों को योगासन, जूडो-कराटे, लाठी, भाला, क्षुरिका, आत्मरक्षा, प्राणायाम, ध्यान एवं धार्मिक विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तर का विकास करना है।
शिविर विवरण:
- शिविर अध्यक्ष: ब्र. श्री राज सिंह आर्य (मण्डलपति, आर्य वीर दल फरीदाबाद) – 9731378332
- शिविर शुल्क: ₹250 (दो सौ पचास रुपये)
- आयु सीमा: 14 वर्ष से 25 वर्ष
- शिविर गणवेश: सफेद कमीज, खाकी निक्कर, सफेद जूते, सफेद जुराब, 2 सैंडो बनियान
- शिविरार्थियों से अनुरोध है कि वे 9 जून 2025 को प्रातः 10 बजे तक शिविर स्थल पर अवश्य पहुँच जाएं।
शिविर में साथ लाना आवश्यक:
भोजन पात्र, पेन, नोटबुक, हल्का बिस्तर, तेल, साबुन, दंत मंजन आदि।
शिविर में क्या न लाएं:
किसी भी प्रकार के आभूषण, कीमती वस्तुएं व मोबाइल फोन।
प्रमुख बौद्धिक प्रशिक्षकगण:
- श्री सतीश कौशिक – मंत्री, आर्य समाज सेक्टर 7, फरीदाबाद (मो. 9312083458)
- श्री कर्मचंद शास्त्री – शिक्षाविद्, प्रधान, एनएच-4, फरीदाबाद (मो. 9868338567)
प्रमुख व्यायाम प्रशिक्षकगण:
हरिओम आर्य, गुलशन आर्य, महेन्द्र सिंह आर्य, दीपक आर्य, मनीष आर्य, रोहित आर्य, डॉ. संदीप आर्य (वरिष्ठ प्रशिक्षक), पोहप सिंह (नरि व्यायाम शिक्षक)
शिविर दिनचर्या (संक्षेप में):
- प्रातः जागरण व मंत्रोच्चारण: 4:00 – 4:15 बजे
- ध्वजारोहण: 5:00 – 5:15 बजे
- व्यायाम प्रशिक्षण: 5:15 – 7:00 बजे
- बौद्धिक सत्र: 10:00 – 12:00 बजे एवं 2:30 – 4:00 बजे
- ध्वजावतरण व संध्या: 6:45 – 7:00 बजे
- रात्रि विश्राम: 10:00 रात से 4:00 प्रातः तक
(अभिभावक अपने बच्चों से सायं 4.00 से 5.00 बजे तक मिल सकते हैं।)
सार्वजनिक अपील:
समाज के सभी ईष्ट-मित्रों से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। शिविर हेतु धनराशि, चीनी, दाल, चावल, सब्जी, फल, आटा, देसी घी आदि वस्तुओं का दान देकर पुण्य के भागी बनें।
आप क्रॉस चेक या नकद सहयोग “आर्य वीर दल फरीदाबाद” के नाम से दे सकते हैं।
मुख्य आयोजकगण:
- जयपाल शास्त्री, कार्यकारी मण्डलपति – 9716710707
- प्रेमचन्द आर्य, उप-मण्डलपति – 9871851040
- संजय खट्टर आर्य, मंत्री – 9212307856
- हरबीर सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष – 9899962194
- धमेन्द्र जिज्ञासु, महामंत्री, आर्य वीर दल हरियाणा – 8376070712
- डॉ. रामप्रकाश वशिष्ठ, चेयरमैन – पं. एल.आर. कॉलेज ऑफ एजुकेशन / श्रीराम स्कूल – 9873431765
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










