आर्य वीर दल, कैमथल (जनपद अलीगढ़) के तत्वावधान में आर्य वीर चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कैमथल, अलीगढ़ | 18 मई 2025
आर्य वीर दल, कैमथल जनपद अलीगढ़ के तत्वावधान में “आर्य वीर चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन दिनांक 18 मई से 25 मई 2025 तक डी.पी.एस. कैमथल (जनपद अलीगढ़) में किया जा रहा है।
इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक चरित्र निर्माण को सशक्त करना है। शिविर में योग, व्यायाम, वेदपाठ, भजन, देशभक्ति गीत, शौर्य प्रदर्शन, नैतिक शिक्षा एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
शिविर की विशेषताएँ
- शारीरिक और आत्मिक बलवर्धन हेतु विविध गतिविधियाँ
- वैदिक संस्कारों पर आधारित जीवन निर्माण
- अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास
- आर्य वीर गीत, युद्ध कौशल, यज्ञ, ध्यान एवं प्रेरणादायक प्रवचन
स्थान
डी.पी.एस. कैमथल, जनपद अलीगढ़
आयोजन तिथि
18 मई से 25 मई 2025 तक (पूर्ण आवासीय शिविर)
संपर्क सूत्र
7982998135
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










