सामवेद पारायण महायज्ञ : अलीगढ़

0
44

आर्य समाज सुमेरपुर (अलीगढ़) द्वारा 68वाँ वार्षिकोत्सव एवं सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन

संपूर्ण ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को आमंत्रण – यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म

ओ३म्
।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् ।।
।। यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म ।।
स्थान: आर्य समाज मंदिर परिसर, सुमेरपुर (अलीगढ़)
तिथि: 6 जून से 8 जून 2025, (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी से द्वादशी तक, शुक्रवार से रविवार)

आर्य समाज सुमेरपुर, अलीगढ़, जिसकी स्थापना 6 नवम्बर 1954 को हुई थी, द्वारा इस वर्ष सामवेद पारायण महायज्ञ एवं 68वाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में यज्ञ, भजन, प्रवचन, भक्ति संगीत एवं वेदवाणी के सान्निध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।


कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

प्रातःकालीन सत्र (7:00 से 11:00 बजे तक)
यज्ञ एवं भक्ति संगीत

अपराह्न सत्र (1:00 से 5:00 बजे तक)
आग भक्ति, संगीत व प्रवचन

रात्रिकालीन सत्र (8:00 से 11:00 बजे तक)
भक्ति संगीत एवं प्रवचन


विशिष्ट आमंत्रित विद्वतजन

  • स्वामी सच्चिदानन्द जी महाराज – अन्तर्राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत, जयपुर
  • पं. दिनेश पथिक जी – विश्वविख्यात भजनोपदेशक, अमृतसर (पंजाब)
  • श्री नरदेव बेनीवाल – प्रसिद्ध रागिनी गायक एवं भजनोपदेशक, पलवल (हरियाणा)
  • आचार्य जीवन सिंह जी – प्राचार्य, श्री सर्वदानंद संस्कृत महाविद्यालय, साधु
  • आचार्या किरण आर्या – भजनोपदेशिका, कासगंज (उ.प्र.)
  • श्रीमती पवित्रा वेदालंकार – प्राचार्या, कन्या गुरुकुल, सासनी (हाथरस)
  • श्री धर्मपाल आर्य – भजनोपदेशक, दिल्ली

सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा और उल्लास से संपन्न किया जा रहा है। यह धर्मोत्सव न केवल एक सामाजिक चेतना का प्रतीक है बल्कि भारतीय संस्कृति, वेद प्रचार, यज्ञ और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का महापर्व भी है।

आप सभी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पधारें, यज्ञ में आहुति देकर अमृतमयी वेदवाणी का श्रवण करें तथा धर्म लाभ अर्जित करें।


संपर्क करें

  • पं० लक्ष्मी नारायण शर्मा – प्रधान (मो. 8171485021)
  • दलवीर सिंह – मंत्री (मो. 9761980842)
  • विजयपाल सिंह – कोषाध्यक्ष (मो. 8449846644)
  • मा० मुकलेश सक्सैना – संरक्षक (मो. 9457280261)

आयोजक

आर्य समाज सुमेरपुर
एवं
समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶