नई दिल्ली। असस्ती आर्य समाज के सहयोग से सुशील राज आर्य प्रतिभा विकास संस्थान द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा जैसे IAS, IPS, IRS आदि की उच्च स्तरीय तैयारी हेतु “आर्य प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा” का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की जा रही है।
पंजीकरण शुल्क मात्र ₹100/- रखा गया है, ताकि हर इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सके।
प्रमुख सुविधाएं
- श्रेष्ठ मार्गदर्शन
- निशुल्क रहन-सहन
- उच्च स्तरीय शिक्षण
- संपूर्ण खानपान व्यवस्था
इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को पूर्ण सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर सकें।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
वेबसाइट: www.pratibhavikas.org
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
संपर्क करें
मोबाइल: 9311721172
ई-मेल: dss.pratibha@gmail.com
संबद्ध संस्था
विशेष सहयोग: अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ (रजि०)
यह छात्रवृत्ति परीक्षा न केवल आर्थिक रूप से सहारा प्रदान करती है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का कार्य भी करती है।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










