आर्य वीरांगना दल शिविर: दिल्ली प्रदेश

0
61

आर्य वीरांगना दल, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित
विशाल चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
📅 दिनांक: रविवार, 18 मई 2025 से रविवार, 25 मई 2025 तक
📍 स्थान: रघुमल आर्य कन्या विद्यालय, राजा बाजार, कनॉट प्लेस, दिल्ली


दिल्ली – वर्तमान समय में समाज की बेटियों को आत्मनिर्भर, संस्कारित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्य वीरांगना दल, दिल्ली प्रदेश (आर्य वीर दल की महिला प्रांतीय इकाई) के तत्वावधान में एक विशाल चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बालिकाओं को निडर, जागरूक एवं वैदिक संस्कारों से युक्त नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास, वैदिक विचारधारा, नेतृत्व कौशल, संवाद शैली एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सभी शिक्षाएं अनुभवी शिक्षिकाओं एवं मार्गदर्शकों द्वारा दी जाएंगी।


शिविर की प्रमुख तिथियाँ

  • उद्घाटन समारोह: रविवार, 18 मई 2025, सायं 5:00 बजे
  • समापन समारोह: रविवार, 25 मई 2025, सायं 4:30 बजे

शिविरार्थियों हेतु निर्देश

  1. आयु सीमा: 11 वर्ष या उससे अधिक।
  2. शिविर शुल्क: ₹500 प्रति प्रतिभागी। नाम दो दिन पूर्व भेजना अनिवार्य।
  3. आवश्यक सामग्री: थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, मग, पानी की बोतल, दो जोड़ी सफेद सलवार-कमीज, केसरिया दुपट्टा, सफेद पी.टी. शूज, दो पासपोर्ट साइज फोटो, टार्च, स्लिंग बैग एवं मौसम अनुसार बिस्तर।
  4. शिविर स्थल पर छोड़ने व वापस ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
  5. शिविर प्रारंभ हेतु उपस्थिति: 18 मई 2025, प्रातः 11:00 बजे तक।
  6. पहले दिन का दोपहर का भोजन प्रतिभागी एवं अधिकारी अपने साथ लाएं।
  7. शिविर में कीमती सामान लाना पूर्णतः वर्जित है।

शिविर संचालन में सहयोगी प्रमुख महिलाएं

  • संचालिका: डॉ. वसुंधरा आर्या (बौद्धिकाध्यक्षा) – 📞 9555952750
  • प्रधान शिक्षिका: आशु आर्या – 📞 7982828386
  • मंत्राणी: 📞 9873054398, 9971447372, 811203087
  • कोषाध्यक्षा: अंजली आर्या – 📞 7738630190
  • उपमंत्रीणी: सुरेखा आर्या, हर्ष आर्या
  • वरिष्ठ मार्गदर्शक: डॉ. उमा शशि दुर्गा, ऊषा किरण कधुरिया
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ: डॉ. रचना चावला
  • संयोजक, संवाद कौशल: ऋतु तनेजा
  • शिक्षिका वर्ग: पायल आर्या, कोमल मांझी, युक्ति आर्या, गरिमा आर्या, राधा आर्या, अन्नू एवं अन्य।

दानदाताओं से विनम्र अपील

इस पुनीत कार्य में आप आर्य वीरांगना दल, दिल्ली प्रदेश के नाम नकद/चेक या भोजन सामग्री (जैसे दूध, फल, राशन, देसी घी आदि) प्रदान कर पुण्य के भागी बनें।


संपर्क कार्यालय

आर्य समाज, बिरला लाइन्स, कमला नगर, दिल्ली – 110007
संयोजन एवं मार्गदर्शन में:
धर्मपाल आर्य, विनय आर्य, संजय कुमार (चेयरमैन), रश्मि वर्मा (मैनेजर), नरेंद्र हुड्डा, अरुण प्रकाश वर्मा, जगवीर आर्य, बृहस्पति आर्य एवं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्य पदाधिकारीगण।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶