सृष्टि संवत शास्त्रार्थ का आयोजन:गुजरात

0
99

सृष्टि संवत् शास्त्रार्थ – एक प्रमाणिक निर्णय की ओर

📅 तिथि: 12 से 15 जून 2025
📍 स्थान: वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़, त. – तलोद, साबरकांठा, गुजरात – 383307
📞 संपर्क: 9427059550, 9116356961, 8290896378


सृष्टि संवत् को लेकर बीते कुछ समय से आर्य विद्वानों के मध्य मतभिन्नता की स्थिति देखने को मिल रही है। इस विचार-विभिन्नता से न केवल विद्वत् समुदाय में, अपितु सामान्य आर्यजन समाज में भी संशय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इसी विचार मंथन को संतुलित, प्रमाणिक और वैदिक निर्णय की ओर अग्रसर करने हेतु आर्ष न्यास एवं वानप्रस्थ साधक आश्रम के तत्वावधान में एक शास्त्रार्थ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विषय-विशेषज्ञ विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।

शास्त्रार्थ का उद्देश्य

  • उभयपक्षीय विद्वानों के मध्य संवाद स्थापित करना
  • परस्पर दृष्टिकोण को समझने और उसकी समालोचना का अवसर देना
  • शास्त्रीय आधार पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से विषय को स्पष्ट करना
  • शास्त्रसम्मत एक प्रमाणिक सृष्टि संवत् का निर्णय प्राप्त करना

आमंत्रित विद्वानगण

  • आचार्य दार्शनेय लोकेश – नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • आचार्य रवीन्द्र – हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
  • श्री रूपचन्द दीपक – लखनऊ
  • श्री विभु विश्वामित्र – उत्तराखंड
  • प्रो. रविप्रकाश आर्य – रोहतक (ऑनलाइन सहभागिता)
  • आचार्या शीतल – आर्यवन कन्या गुरुकुल, रोजड़ (गुजरात)
  • प्रो. विनय कुमार पाण्डे – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • डॉ. RVSS अवधानुलु – हैदराबाद

यह शास्त्रार्थ न केवल विद्वानों के लिए, बल्कि प्रत्येक वैदिक चिंतक, शोधार्थी एवं जिज्ञासु आर्यजनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। हम आप सभी से विनम्र आग्रह करते हैं कि आप इस महत्त्वपूर्ण वैदिक संवाद में सहभागी बनें और इस ऐतिहासिक निर्णय प्रक्रिया का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त करें।


मुनि सत्यजित्
संयोजक – शास्त्रार्थ
अधिष्ठाता एवं प्रबंधक न्यासी
वानप्रस्थ साधक आश्रम
चलभाष: 9116356961

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶