यज्ञ का वैज्ञानिक स्वरूप को बताते हुए कार्यकारिणी संपन्न:जयपुर

0
33

सादर प्रकाशनार्थ

संतुलित खान पान स्वास्थ्य की कुंजी है–आचार्य आर्य नरेश

जयपुर। संतुलित खान पान और रहन सहन से मानव जीवन सदैव स्वस्थ एवं निरोगी रहता है। यह बात आयुर्वेद के रहस्यों को वेद मंत्रों की व्याख्या के साथ स्पष्ट करते हुए आचार्य आर्य नरेश द्वारा आर्य समाज मानसरोवर जयपुर के तीन दिवसीय यज्ञ सत्संग और वेद व्याख्यान के उद्घाटन सत्र में कहा।


शिप्रा पथ मानसरोवर स्थित वहोबा पंजाबी भवन में आर्य समाज मानसरोवर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव और 30वाँ स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ हुआ जो 4 मई तक चलेगा। उद्गीथ आश्रम हिमाचल प्रदेश से पधारे आचार्य आर्य नरेश के ब्रह्मत्व में यज्ञ सत्र के परंतु इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक श्री भूपेंद्र सिंह आर्य मुजफ्फरनगर द्वारा सुंदर वैदिक भजनों ने समां बांध दिया।कार्यक्रम में श्री सज्जन सिंह, पूर्व लोकायुक्त, आचार्य ऊषर्बुध, डॉक्टर कृष्ण पाल सिंह, डॉक्टर मुरारी लाल पारीक, साध्वी सुमित्रा आर्य, सुनील कुमार अरोड़ा, तुंग नाथ त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीमती सरोज रानी कालड़ा सहित बड़ी संख्या में आर्य भाई बहनों ने भाग लिया।
–तुंग नाथ त्रिपाठी, मंत्री

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶