पहलगाव आतंक के विरोध में रोस प्रदर्शन संपन्न:तेलंगाना

0
36

सार्वदेशिक आर्यवीर दल के माननीय राष्ट्रीय संचालक जी के निर्देशानुसार, तेलंगाना के कामारेड्डी जनपद में आर्यवीर दल द्वारा हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक जोरदार रोष प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन का नेतृत्व आचार्य वेदमित्र जी एवं संदीप आर्य जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आर्यवीर दल ने आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जागरूकता फैलाने और युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

प्रदर्शन के माध्यम से आर्यवीर दल आतंकवाद की कायराना हरकतों की कठोर निंदा करेगा और सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग करेगा। साथ ही, यह भी संदेश दिया जाएगा कि भारतवर्ष का युवा जागरूक है और अपने राष्ट्र की सुरक्षा व अस्मिता के लिए सदैव तत्पर है।

आर्य समाज व आर्यवीर दल का यह कदम निश्चित ही समाज में जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होगा।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶