बुराईयों से बच जाने का मार्ग एक आज है

0
39

बुराईयों से बच जाने का मार्ग एक आज है

बुराईयों से बच जाने
का मार्ग एक आज है,
आर्य समाज है यह
आर्य समाज है।। टेक ।।
ईश्वर, देश-जाति,
भक्ति सबको सिखाता है,
अन्याय, अभाव,
अज्ञान को मिटाता है,
बढ़ाता है आत्म बल इस
पर हमको नाज है,
आर्य समाज है यह
आर्य समाज है।।1।।

जाति-पाँति तोड़ करके
रखों केवल वर्ण चार,
ब्राह्मण, क्षत्री, वैश्य, शुद्र,
गुण कर्म के अनुसार,
प्यार होवे आपस में यह
जिसकी आवाज है,
आर्य समाज है यह
आर्य समाज है।।2।।

छः गुलामियों ने यहां
अपने डेरे डाले थे,
भारतीयों ने अपनी
गोदियों में नाग पाले थें,
सम्भाले थे आकर
हमें मिला स्वराज हैं,
आर्य समाज है यह
आर्य समाज है।। 3 ।।

दस नियम ग्रहण
करो रहो नित्य निर्भय,
मिल कर नर-नारी बोलो
स्वामी दयानन्द की जय,
कहे शोभाराम प्रेमी
विश्व की जो लाज है।
आर्य समाज है यह
आर्य समाज है।।4।।