निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या के खिलाफ आर्य समाज बहरोड़ का विरोध प्रदर्शन

0
36

बहरोड़, 22 अप्रैल 2025
महर्षि दयानंद योगधाम बहरोड़ एवं आर्य समाज के युवा संगठन सार्वदेशिक आर्य वीर दल बहरोड़ के तत्वावधान में आज एक शोकसभा एवं विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत, आतंकियों की नृशंस हत्या की तीव्र निंदा करते हुए भारत सरकार से कठोर कार्रवाई की माँग की गई। इस संदर्भ में एस.डी.एम. बहरोड़ (जिला कोटपूतली-बहरोड़) को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि “धर्म पूछकर केवल हिंदू होने के आधार पर की गई इन निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के इतिहास में एक काला अध्याय है। ऐसी घटनाएँ देश की अखंडता और सामाजिक सौहार्द पर गहरा आघात हैं।”

आर्य वीर दल, महर्षि दयानंद योगधाम एवं समस्त आर्य समाज बहरोड़ ने पहलगाम की इस वीभत्स घटना में बलिदान हुए सभी हिंदू श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि “आतंकवाद और उसके संरक्षकों के विरुद्ध ऐसी कड़ी और निर्णायक कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई न जा सकें।”

कार्यक्रम का नेतृत्व रामकृष्ण शास्त्री, प्रांतीय उपसंचालक, आर्य वीर दल राजस्थान ने किया। उन्होंने युवाओं से वैदिक मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान भी किया।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶