सार्वदेशिक आर्य वीर दल, आगर जिले के तत्वावधान में आज आगर के कंपनी गार्डन में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटक हिंदुओं की याद में किया गया, जिसमें आतंकी हमले के शिकार निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की। श्रद्धांजलि सभा के बाद, संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन आगर जिला कलेक्टर को सौंपा।

ज्ञापन में आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए और जम्मू-कश्मीर में हिंदू पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिले भर से संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
संगठन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का किसी भी स्तर पर समर्थन नहीं किया जाएगा और समाज को जागरूक एवं संगठित करके राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










