आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आयोजित धर्म रक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी महानुभावों के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, श्री कुमार प्रबल प्रताप जूदेव जी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री रुद्रसेन आर्य जी, सार्वदेशिक आर्य समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र आर्य जी, श्री विनय आर्य जी सहित अनेक सामाजिक हस्तियों ने अपनी अमूल्य भागीदारी से इस अवसर को अविस्मरणीय बनाया।

आप सभी के प्रेरणादायी योगदान ने वैदिक सनातन धर्म की गरिमा को और अधिक उज्ज्वल किया।
विशेष रूप से, इस आयोजन की सफलता के लिए सभा प्रधान डॉ रामकुमार पटेल जी , रूप नारायण सिन्हा जी आचार्य जीवर्धन शास्त्री जी अवनी भूषण पुरंग जी आचार्य सुरेश जी तथा समस्त अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का अथक परिश्रम और समर्पण प्रशंसनीय है। आप सभी के सहयोग, उत्साह और वैदिक मूल्यों के प्रति निष्ठा ने इस महायज्ञ को एक सार्थक और आध्यात्मिक मंच प्रदान किया।
आप सभी के प्रति पुनः हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम प्रार्थना करते हैं कि यह एकता और समर्पण वैदिक सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहे।
कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
धन्यवाद।
आचार्य राकेश कुमार
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










