स्थान: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पिपलानी, अवधपुरी रोड, बीएचईएल, भोपाल | दिनांक: 16 मई – 25 मई 2025
भोपाल (म.प्र.) – आर्य समाज के युवा संगठन आर्य वीर दल द्वारा मध्यप्रदेश एवं विदर्भ क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक, आत्मिक व सामाजिक रूप से सशक्त और संस्कारित बनाने हेतु 10 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 मई से 25 मई 2025 तक डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पिपलानी, बीएचईएल, भोपाल में सम्पन्न होगा।
यह शिविर सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष श्रद्धेय स्वामी देवव्रत सरस्वती जी एवं प्रधान संचालक श्रद्धेय सत्यवीर जी आर्य के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा, जिसमें देश भर से विशिष्ट शिक्षकों, विद्वानों एवं व्यायाम शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य
शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं के चरित्र, आत्मबल, देशभक्ति और वैदिक संस्कृति के प्रति श्रद्धा को जाग्रत करना है। साथ ही युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी इस शिविर का लक्ष्य है।
प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
- शारीरिक व्यायाम एवं योग
- वैदिक संस्कृति और दर्शन
- आत्मिक एवं नैतिक शिक्षा
- सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों की समझ
- अनुशासन, पराक्रम और नेतृत्व प्रशिक्षण
विशिष्ट मार्गदर्शक एवं अतिथि
- स्वामी ऋतस्पति जी, गुरुकुल नर्मदापुरम
- श्री जयनारायण जी (महाराजपुर), श्री सत्यवीर जी शास्त्री (अमरावती), श्री अशोक कुमार जी (नागपुर) सहित अनेक विद्वान
व्यायाम शिक्षक दल
मुख्य व्यायाम शिक्षक श्री सुरेन्द्र आर्य सहित अन्य अनुभवी प्रशिक्षक – ज्ञानेश आर्य, विजय आर्य, करणसिंह आर्य, शंकरसिंह आर्य आदि
शिविर के आयोजक व सहयोगी
- मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा, भोपाल
- विदर्भ आर्य प्रतिनिधि सभा, नागपुर
- स्थानीय आर्य समाज भोपाल एवं आर्य वीर दल म.प्र. विदर्भ के समस्त पदाधिकारीगण
विशेष अनुरोध
शिविर में भाग लेने वाले सभी आर्य समाज, संस्थाएं एवं सहयोगी महानुभावों से निवेदन है कि वे इस राष्ट्र निर्माण यज्ञ में अपना सहयोग प्रदान करें। अनुशासनहीनता करने वालों को शिविर से पृथक किया जा सकता है।
सम्पर्क सूत्र
9977751788, 9893037916, 7000184109, 7000183061, 9425022950
निवेदक:
👉 श्री भैरुसिंह आर्य – संचालक, आर्य वीर दल म.प्र. विदर्भ
👉 विजय अग्रवाल – प्रसिद्ध उद्योगपति, शिविराध्यक्ष
👉 अतुल वर्मा – मंत्री, मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा
👉 दारासिंह आर्य – कोषाध्यक्ष, आर्य वीर दल म.प्र. विदर्भ
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.









